Sleep Tech Gadgets: अब लोग सिर्फ आरामदायक गद्दे या तकिए तक सीमित नहीं हैं, बल्कि स्मार्ट टेक्नोलॉजी की मदद से अपनी नींद को बेहतर बनाने की कोशिश कर रहे हैं. यही वजह है कि दुनियाभर में स्लीप टेक प्रोडक्ट्स की मांग तेजी से बढ़ रही है. रिपोर्ट्स के अनुसार, स्लीप टेक प्रोडक्ट्स का बाजार 2025 में करीब 18.7 अरब डॉलर का था, जो 2035 तक बढ़कर 67.4 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है. 2026 से 2035 के बीच इस बाजार में करीब 13.7 प्रतिशत की सालाना वृद्धि रहने का अनुमान है. ऐसे में आइए आज हम आपको बतातें हैं कि नींद में भी कोई दिक्कत हुई तो कौन से गैजेट्स सिग्नल देकर उठाएंगे.
क्या होते हैं स्लीप टेक प्रोडक्ट्स?
स्लीप टेक प्रोडक्ट्स ऐसे स्मार्ट डिवाइस, ऐप्स और सिस्टम होते हैं, जिन्हें लोगों की नींद की क्वालिटी बेहतर बनाने, उनकी स्लीप पैटर्न पर नजर रखने और अच्छी नींद की आदत विकसित करने के लिए तैयार किया गया है. इनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), वियरेबल सेंसर, बायोमेट्रिक मॉनिटरिंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) और डेटा एनालिटिक्स जैसी तकनीकों का इस्तेमाल किया जाता है. इनकी मदद से यूजर को उसकी नींद से जुड़ी पर्सनल जानकारी और सुझाव मिलते हैं.
क्यों बढ़ रही है इन स्मार्ट गैजेट्स की जरूरत?
विशेषज्ञों के अनुसार, खराब नींद का असर सिर्फ थकान तक सीमित नहीं रहता. यह मोटापा, तनाव, चिंता, दिल की बीमारी, कमजोर इम्यूनिटी और काम की क्षमता पर भी असर डाल सकता है. वहीं वर्क फ्रॉम होम, स्क्रीन टाइम बढ़ने और खराब रूटीन ने लोगों की नींद का पैटर्न भी बदल दिया है. ऐसे में स्लीप टेक प्रोडक्ट्स रियल टाइम मॉनिटरिंग, रिलैक्सेशन तकनीक और पर्सनलाइज्ड सलाह देकर बेहतर नींद लेने में मदद कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें – इलेक्ट्रॉनिक सामान पर बने X वाले डस्टबिन का क्या मतलब? ज्यादातर लोग नहीं जानते इसका असली कारण
नींद में भी कोई दिक्कत हुई तो कौन से गैजेट्स सिग्नल देकर उठाएंगे
1. AI आधारित स्लीप ट्रैकिंग – अब कई स्मार्ट स्लीप ट्रैकर्स AI की मदद से हार्ट रेट, सांस लेने की गति, ऑक्सीजन लेवल, शरीर की हलचल और नींद के अलग-अलग चरणों पर नजर रखते हैं. इसके बाद AI इन जानकारियों का विश्लेषण करके यूजर को बताता है कि उसकी नींद कैसी रही और उसे बेहतर बनाने के लिए क्या बदलाव किए जा सकते हैं.
2. स्मार्ट मैट्रेस और स्मार्ट बेड – आजकल ऐसे स्मार्ट मैट्रेस भी बाजार में मौजूद हैं, जिनमें तापमान कंट्रोल करने, दबाव के अनुसार खुद को एडजस्ट करने और शरीर से जुड़ी एक्टिविटी पर नजर रखने वाले सेंसर लगे होते हैं. ये मैट्रेस यूजर की जरूरत के हिसाब से खुद तापमान और आराम का स्तर बदलते हैं, जिससे पूरी रात बेहतर नींद मिल सके.
3. वियरेबल डिवाइस और मोबाइल ऐप्स – स्मार्टवॉच, फिटनेस बैंड और स्मार्ट रिंग जैसे वियरेबल डिवाइस लगातार लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं. ये स्ट्रेस और रिकवरी की जानकारी भी देते हैं. वहीं कई मोबाइल ऐप्स मेडिटेशन, रिलैक्सेशन साउंड, ब्रीदिंग एक्सरसाइज और AI आधारित स्लीप कोचिंग जैसी सुविधाएं देकर लोगों को बेहतर नींद लेने में मदद कर रहे हैं.
4. Oura Ring 4 – यह स्मार्ट रिंग नींद के हर चरण पर नजर रखती है. यह हार्ट रेट, बॉडी टेम्परेचर, सांस लेने का पैटर्न और रिकवरी स्कोर रिकॉर्ड करती है. अगर नींद का पैटर्न बिगड़ता है या शरीर में बदलाव दिखता है, तो यह ऐप के जरिए जानकारी और सुझाव देती है.
5. NextSense Smartbuds – ये स्मार्ट ईयरबड्स EEG सेंसर की मदद से दिमाग की क्वालिटी और नींद की क्वालिटी पर नजर रखते हैं. अगर हल्की नींद या बार-बार जागने जैसी स्थिति बनती है, तो यह साउंड स्टिमुलेशन के जरिए गहरी नींद लेने में मदद करते हैं.
6. Apollo Neuro Wearable – यह वियरेबल डिवाइस हल्के वाइब्रेशन के जरिए शरीर को रिलैक्स करने का काम करता है. इसका उद्देश्य तनाव कम करना, जल्दी नींद लाने और रात के दौरान बेहतर आराम देने में मदद करना है.
7. नॉन-इनवेसिव डिवाइस – अब ऐसे कई नॉन-इनवेसिव डिवाइस भी उपलब्ध हैं, जो खर्राटे कम करने, सांस लेने में मदद करने और नींद से जुड़ी समस्याओं को कम करने के लिए बनाए गए हैं. इनका काम बिना किसी दवा के लोगों को बेहतर और आरामदायक नींद देना है.
यह भी पढ़ें – Waze और Google Maps में क्या होता है अंतर? जानिए किस्मे मिलते हैं एडवांस फीचर्स