Samsung ने हाल ही में Galaxy A Series से भारत में 2 नए स्मार्टफोन Galaxy A37 5G और Galaxy A57 5G लॉन्च किए हैं। लेकिन अब कंपनी इसी सीरीज से अपना एक और नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy A27 5G जल्द लॉन्च करने की योजना बना रही है। अब इस फोन के लॉन्च से पहले ही कुछ फीचर्स भी लीक हो गए हैं, जिनकी जानकारी हम आपको देने जा रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दक्षिण कोरियाई कंपनी के इस फोन में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर लगा होगा। कंपनी इस फोन को 6 GB रैम + 128 GB स्टोरेज, 8 GB रैम + 128 GB स्टोरेज और 8 GB रैम + 256 GB स्टोरेज जैसे 3 वेरिएंट के साथ लॉन्च कर सकती है।
यह फोन Android 16 आधारित One UI 8.5 के साथ पेश हो सकता है। रिपोर्ट के अनुसार यह फोन ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ पेश हो सकता है जिसमें 50 MP का मेन बैक कैमरा, 8 MP का वाइड कैमरा और 2 MP का मैक्रो कैमरा लगा हो सकता है। इस फोन में 5000 mah या 6000 mah की बैटरी लगाई जा सकती है। इस फोन में फास्ट चार्जिंग का फीचर भी मिलेगा। इसके अलावा डुअल सिम, वाईफाई, ब्लूटूथ जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।
बता दें कि लॉन्च होने वाला फोन Samsung Galaxy A27 5G कंपनी के पिछले Samsung Galaxy A26 5G का अपग्रेड वेरिएंट होगा। कंपनी नए फोन में पिछले फोन के फीचर्स को अपग्रेड करके बाजार में उतारेगी। हालांकि Samsung Galaxy A27 5G के लॉन्च और किसी भी फीचर को लेकर कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है। ये सभी फीचर्स मीडिया रिपोर्ट्स के जरिए पता चले हैं। इसलिए स्मार्टफोन के सभी फीचर्स आधिकारिक रूप से फोन के लॉन्च के बाद ही पता चलेंगे।