
मानसून हर वर्ष खुशी के साथ परेशानी भी लेकर आता है। इस समय मानसून देशभर में गर्मी से राहत देने के साथ कई छोटी-बड़ी परेशानी खड़ी करने करने का काम कर रहा है। बड़ी परेशानी में बाढ़ आदि के खतरें आते हैं। तो वहीं छोटी परेशानी की बात करें तो घर में कपड़े धोने और सुखाने की परेशानी सामने आती है।
मानसून में लगातार नमी और बारिश के कारण कपड़े देर से सूखते हैं, इससे कपड़ों में बदबू भी आने लगती है। लेकिन अब दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग ने अपनी नई वाशिंग मशीन में एक ऐसा शानदार फीचर दे दिया है जिससे यह समस्या खत्म हो सकती है।
कौन सी है वो मशीन
कंपनी ने पिछले दिनों नई Samsung Bespoke AI Washer Dryer मशीन लॉन्च की है। यह मशीन कपड़ों की धुलाई और सुखाने की प्रक्रिया को आसान बनाता है। सैमसंग के अनुसार यह मशीन हर मौसम में तेजी से कपड़े सुखाने की क्षमता रखती है।
सैमसंग बीस्पोक एआई वॉशर ड्रायर सीरीज में स्मार्टथिंग्स ऐप का फीचर दिया गया है जिसके जरिए यूजर्स कहीं से भी अपने वॉशिंग मशीन को ऑपरेट कर सकते हैं।
सैमसंग ने अपनी इस कम्पैक्ट मशीन में वाशिंग और ड्रायर दोनों की यूनिट लगाई है। इसके 2 मॉडल आए हैं जिनमें 12 किलोग्राम वॉश और 7 किलोग्राम ड्राई और 25 किलोग्राम वॉश और 15 किलोग्राम ड्राई के नाम शामिल हैं।
Samsung Bespoke AI Washer Dryer के 25 किलोग्राम वॉश और 15 किलोग्राम ड्राई क्षमता के साथ आता है। इससे AI Washer Dryer कंबल और पर्दों जैसे भारी कपड़ों को भी कम साइकल में आसानी से धो और सुखा सकता है। तो वहीं 12 किलोग्राम वॉश और 7 किलोग्राम ड्राई क्षमता वाला मॉडल सामान्य कपड़ों के लिए बनाया गया है।
इसमें एआई तकनीक कपड़ों के प्रकार के अनुसार धुलाई की सेटिंग अपने आप तय करती है, जिससे नाजुक कपड़ों की भी ध्यान से धुलाई होती है।
मानसून के लिए फीचर्स
AI आधारित धुलाई: Samsung Bespoke AI Washer Dryer कपड़ों के प्रकार और गंदगी के अनुसार धुलाई की सेटिंग अपने आप तय करता है, जिससे हर बार बेहतर परिणाम मिलते हैं।
फास्ट ड्रायिंग: इसमें एडवांस ड्रायिंग का फीचर दिया गया है जिससे कपड़ों को जल्दी सुखाने में मदद मिलती है, ताकि बारिश के मौसम में भी वे ताजगी के साथ पहनने के लिए तैयार रहें।
नमी की बदबू से बचाव: इस मशीन में डियोडराइजिंग का फीचर दिया गया है जो कपड़ों में नमी के कारण आने वाली बदबू को कम करने में मदद करता है।
बिजली की बचत: सैमसंग की यह मशीन बिजली की बहुत कम खपत में काम करती है।
कीमत
Samsung Bespoke AI Washer Dryer की कीमत 44,990 रुपये से शुरू होती है। यह देश भर में सैमसंग और सभी प्रमुख अन्य रिटेल स्टोर पर उपलब्ध है।