
Samsung Galaxy F70e 5G: दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग के अगर सबसे सस्ते 5G फोन पर नजर डाले तो Samsung Galaxy F70e 5G का नाम आता है। अब फ्लिपकार्ट मोबाइल महोत्सव में इस फोन पर बढ़िया ऑफर आ गया है। ऐसे में अगर आप भी नए सस्ते 5जी फोन की तलाश में हैं तो इस खबर पर गौर करें।
Samsung Galaxy F70e 5G के 4 GB रैम वेरिएंट की कीमत 15,499 रुपये और 6 GB वेरिएंट की कीमत 17,499 रुपये है। लेकिन अगर आपके पास फेड्रल बैंक का क्रेडिट कार्ड है तो आप इस फोन पर 1,250 रुपये का तगड़ा डिस्काउंट पा सकते हैं।
इतना ही नहीं यहां इस स्मार्टफोन पर 10,600 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी चल रहा है, जिससे आप इस फोन को सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं।
सैमसंग का यह फोन लाइमलाइट ग्रीन और स्पॉटलाइट ब्लू जैसे 2 रंगों में मिलता है। फोन की बैक साइड पर प्लास्टिक की जगह लैदर फिनिश डिजाइन मिलती है। स्मार्टफोन को IP54 की रेटिंग दी गई है, जो फोन को पानी की बूंदें और धूल से सुरक्षा प्रदान करने का काम करती है।
Samsung Galaxy F70e 5G में 6.7 इंच की स्क्रीन पर HD+ डिस्प्ले मिलेगा। स्मार्टफोन में 800 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है जिससे धूप में भी स्क्रीन पर डिस्प्ले दिखेगा। इसके अलावा फोन में 120 hz का रिफ्रेश रेट दिया है। इस फोन में 2.4 GHz का ऑक्टा कोर Mediatek Dimensity 6300 प्रोसेसर लगाया गया है। इसका AnTuTu स्कोर 623K का है।
कैमरा की बात करें तो सैमसंग के इस फोन में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 50 MP का मेन बैक कैमरा और 2 MP का डेप्थ कैमरा फ़्लैश के साथ दिया गया है। कंपनी के अनुसार इस फोन से काफी शार्प पोट्रेट फोटो खींच सकेंगे। सेल्फ़ी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 MP का फ्रंट कैमरा लगाया गया है। इस फोन के 2 वेरिएंट आए हैं जिनमें 4 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज के नाम शामिल है।
इस फोन में 6000 mah की बड़ी बैटरी लगाई गई है जिसके लिए आपको चार्जर अलग से खरीदना होगा। यह फोन Android 16 पर आधारित One UI 8 पर काम करता है। फोन 5जी के 12 बैंड को सपोर्ट करता है। इसके अलावा फोन में गूगल जेमिनी का सपोर्ट भी मिलता है।