Samsung का एआई फेस्ट शुरू! AC, फ्रिज और वॉशिंग मशीन पर पाएं ₹20,000 तक का कैशबैक


Powered by :

Last Updated:

सैमसंग इंडिया ने अपने ग्राहकों के लिए ‘द बिग बिस्पोक एआई फेस्ट’ की घोषणा की है. यह खास ऑफर 12 जून से 19 जुलाई 2026 तक चलेगा. इस दौरान कंपनी अपने एआई-बेस्ड होम अप्लायंसेज पर कई ऑफर्स दे रही है. 

ख़बरें फटाफट

Samsung का एआई फेस्ट शुरू! AC-फ्रिज पर पाएं ₹20,000 तक का कैशबैकZoom

सैमसंग लाया AI सेल

नई दिल्ली. अगर आप इस गर्मी में अपने घर के लिए फ्रिज, वॉशिंग मशीन या एसी (AC) खरीदने की सोच रहे हैं, तो सैमसंग आपके लिए एक शानदार मौका लेकर आया है. सैमसंग इंडिया ने ‘द बिग बिस्पोक एआई फेस्ट’ (The Big Bespoke AI Fest) की शुरुआत की है. यह सेल 12 जून से शुरू होकर 19 जुलाई 2026 तक चलेगी.

कंपनी के अनुसार, चुनिंदा बिस्पोक एआई रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन, एयर कंडीशनर और दूसरे घरेलू उपकरणों पर ग्राहकों को 20,000 रुपये तक का कैशबैक मिल सकता है. इसके अलावा एक्सटेंडेड वारंटी जैसे कई अतिरिक्त फायदे भी दिए जा रहे हैं.

2 साल की वारंटी मुफ्त में हासिल करने का मौका
ऑफर के तहत, चुनिंदा रेफ्रिजरेटर और वॉशिंग मशीन खरीदने वाले ग्राहक सैमसंग केयर+ के जरिए एक साल की एक्सटेंडेड वारंटी खरीदकर अतिरिक्त 2 साल की वारंटी मुफ्त में हासिल कर सकते हैं. वहीं, सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर पर ग्राहक केवल 99 रुपये में एक साल की एक्सटेंडेड वारंटी का लाभ उठा सकते हैं.

Samsung Finance+ के जरिए शॉपिंग पर एक्सट्रा कैशबैक
चुनिंदा टॉप-लोड वॉशिंग मशीनों के इंस्टॉलेशन के समय ग्राहकों को मुफ्त फिल्टर भी दिया जाएगा, जो मशीन को धूल और जंग से बचाकर उसकी आयु बढ़ाने में मदद करता है. अगर ग्राहक Samsung Finance+ के जरिए खरीदारी करते हैं, तो उन्हें 1,000 रुपये तक का अतिरिक्त कैशबैक मिल सकता है। यह पूरी तरह डिजिटल और पेपरलेस प्रक्रिया है, जिससे खरीदारी का अनुभव आसान और तेज बन जाता है।

एसी पर 5 साल की वारंटी
इसके अलावा, एयर कंडीशनर खरीदने वाले ग्राहकों को 5 साल की कंप्रिहेंसिव वारंटी का लाभ मिलेगा.

कहां मिलेंगे ये ऑफर्स?
आप इन ऑफर्स का फायदा सैमसंग की वेबसाइट (Samsung.com), बड़े ऑनलाइन शॉपिंग ऐप्स और अपने नजदीकी स्टोर पर जाकर उठा सकते हैं.

क्या खास है इन AI उपकरणों में?
सैमसंग के ये नए उपकरण बहुत स्मार्ट हैं. इनका एसी कमरे के हिसाब से खुद ही कूलिंग सेट कर लेता है. वहीं, ‘स्मार्टथिंग्स’ ऐप के जरिए यह खुद बता देता है कि एसी में गैस कम है या फिल्टर साफ करना है. इसके फ्रिज और वॉशिंग मशीन भी बिजली बचाते हैं और आपके काम को बहुत आसान बना देते हैं.

About the Author

विनय कुमार झासीनियर कॉपी एडिटर

वर्तमान में विनय कुमार झा नेटवर्क18 की वेबसाइट hindi.news18.com में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह मई 2017 से इस वेबसाइट के साथ जुड़े हैं. वह बीते 5 सालों से वर्तमान में वेबसाइट के बिजनेस सेक्शन के …और पढ़ें



Source link