रियलमी ने अपने नए स्मार्टफोन Realme 16 5G के भारत लॉन्च को टीज़ कर दिया है. कंपनी ने इसका पहला ऑफिशियल टीज़र जारी किया है, जिससे फोन के डिजाइन और कुछ खास फीचर्स का खुलासा हुआ है. हालांकि लॉन्च डेट अभी सामने नहीं आई है, लेकिन यह कंफर्म है कि यह फोन फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा.
Realme 16 5G की सबसे खास बात इसका यूनिक ‘Selfie Mirror’ डिजाइन है. कंपनी का दावा है कि ये भारत का पहला ऐसा फोन होगा जिसमें रियर कैमरा मॉड्यूल में ही एक मिरर दिया गया है. इससे यूजर्स रियर कैमरे से फोटो लेते समय खुद को रियल टाइम में देख सकेंगे, जो सेल्फी लवर्स के लिए काफी दिलचस्प फीचर है.
डिजाइन की बात करें तो फोन काफी स्लिम और हल्का नजर आता है. इसका लुक कुछ हद तक आईफोन एयर से प्रेरित बताया जा रहा है. इसके अलावा, इसका कैमरा डिजाइन गूगल पिक्सल 10 जैसा दिखाई देता है, जिसमें पीछे की तरफ एक हॉरिजॉन्टल कैमरा बार दिया गया है.
अगर इसके ग्लोबल वेरिएंट की बात करें, तो रियलमी 16 5G में 6.57-इंच AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. इसमें मीडियाटेक डायमेंसिटी 6400 टर्बो प्रोसेसर दिया गया है, जो डेली यूज और गेमिंग के लिए अच्छा परफॉर्मेंस दे सकता है.
मिलेगी 7000mAh की दमदार बैटरी
कैमरा की बात करें तो इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का सेकेंडरी सेंसर मिलता है. वहीं, फोन में बड़ी 7000mAh बैटरी दी गई है, जो लंबा बैकअप देने का दावा करती है. साथ ही, यह फोन IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह पानी और धूल से काफी सुरक्षित रहता है.
Realme 16 5G अपने यूनिक डिजाइन और दमदार बैटरी के कारण भारतीय बाजार में एक अलग पहचान बना सकता है.