Preventing Wi-Fi Hacking: रसोई की ये सस्ती चीज Hack होने से बच सकता है Wi-Fi, जानिए कैसे 


Preventing Wi-Fi Hacking:  अगर आपको लगता है कि Wi-Fi को हैक होने से बचाने के लिए महंगे गैजेट या टेक्निकल सेटिंग्स की ही जरूरत होती है, तो यह खबर आपके लिए है. दरअसल, इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसी ट्रिक काफी वायरल हो रही है, जिसमें बताया जा रहा है कि रसोई में मिलने वाली एक बेहद सस्ती चीज, यानी एल्यूमिनियम फॉयल, आपके Wi-Fi राउटर को बेहतर बनाने के साथ-साथ उसे हैक होने से भी बचा सकते हैं. सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में यह दावा किया गया कि राउटर के पीछे एल्यूमिनियम फॉयल लगाने से फायदा होता हैआइए जानते हैं इसके बारे में कि आखिर यह ट्रिक कैसे काम करती है. 

आखिर एल्यूमिनियम फॉयल कैसे काम करती है?

दरअसल, Wi-Fi राउटर अपने चारों तरफ हर दिशा में इंटरनेट सिग्नल भेजता है. इसमें वो जगहें भी शामिल होती हैं जहां सिग्नल की जरूरत ही नहीं होती, जैसे कि आपके घर के बाहर की जगह. जब इसे राउटर के पीछे सही तरीके से लगाया जाता है, तो यह बाहर की तरफ जाने वाले सिग्नल को वापस घर के अंदर की तरफ मोड़ देती है, इससे फायदा यह होता है कि जिन जगहों पर आपके घर में सिग्नल कमजोर आता है, वहां सिग्नल की ताकत बढ़ जाती है. और चूंकि सिग्नल घर से बाहर कम लीक होता है, इसलिए बाहर मौजूद कोई भी व्यक्ति आपके नेटवर्क को आसानी से डिटेक्ट नहीं कर पाता, जिससे नेटवर्क के गलत हाथों में जाने का खतरा भी कुछ हद तक कम हो जाता है. 

यह भी पढ़ेंः Apple यूजर्स को बड़ा झटका! Mac-iPad के बाद अब ये सर्विस भी हो गई महंगी, जानिए क्या है नई कीमत

कैसे लगाएं फॉयल 

इस ट्रिक को सही तरीके से इस्तेमाल करने के लिए एल्यूमिनियम फॉयल को राउटर के पीछे इस तरह लगाएं कि उसका मुड़ा हुआ हिस्सा उस दिशा की तरफ हो, जहां आपको बेहतर सिग्नल चाहिए. हालांकि यह भी ध्यान रखने वाली बात है कि फॉयल की रिफ्लेक्टिव क्षमता कभी-कभी सिग्नल के आपस में टकराने जैसी दिक्कत भी पैदा कर सकती है, इसलिए फॉयल को अलग-अलग पोजीशन में लगाकर देखें और इंटरनेट स्पीड चेक करते रहें. 

यह भी पढ़ेंः अब कपड़े पहनाएंगे रोबोट! इस नई टेक्नोलॉजी ने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान, जानिए किस देश ने किया ये कारनामा



Source link

0Shares