अब कपड़े पहनाएंगे रोबोट! इस नई टेक्नोलॉजी ने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान, जानिए किस देश ने किया ये कारनामा


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • बुजुर्गों, दिव्यांगों और आपातकालीन सेवाओं को इससे मिलेगा लाभ।

Robot: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आज के समय में पूरी दुनिया में काफी तेजी से अपने पैर पसार रहा है. एक तरह ये लोगों की नौकरी पर खतरा बना हुआ है तो वहीं, दूसरी तरफ, एआई की मदद से ऐसे-ऐसे रोबोट्स तैयार हो रहे हैं जो मुश्किल से मुश्किल काम मिनटों में निपता देंगे. इसी कड़ी में बता दें कि दक्षिण कोरिया और अमेरिका ने वैज्ञानिकों की टीम ने एक ऐसा रोबोट तैयार किया है जो अब आपको कपड़े पहनाने का काम करेगा.

क्या है ये नई टेक्नोलॉजी

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ये टेक्नोलॉजी दक्षिण कोरिया के KAIST और अमेरिका की Stanford University के शोधकर्ताओं ने तैयार की है. इसमें कपड़ों के अंदर बेहद मुलायम और फ्लेक्सिबल एयर-प्रेशर बेस्ड ट्यूब (वाइन रोबोट) लगाई गई हैं. इनमें हवा भरते ही ये ट्यूब एक्टिव हो जाती हैं और धीरे-धीरे कपड़ों को आपके शरीर के ऊपर चढ़ाती हैं. इसके अलावा इस टेक्नोलॉजी की सबसे बड़ी खास बात ये है कि कपड़े पहनने के लिए इंसान को एक जगह पर स्थिर खड़े रहने की भी जरूरत नहीं होती है. आप अपना काम करते रहिए और रोबोट आपको धीरे-धीरे कपड़े पहना देगा.

कैसे करता है काम

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वैज्ञानिकों का कहना है कि इस टेक्नोलॉजी की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसे चलाने के लिए किसी मुश्किल कंट्रोल एल्गोरिद्म की जरूरत नहीं होती है. ये शरीर की बनावट के अनुसार खुद ही अपना रास्ता बनाते हुए आगे बढ़ती है और आसानी से कपड़े पहनाने का काम पूरा कर देती है.

महज इतने समय में पहन लेंगे सूट

बता दें कि इस शोधकर्ता किम नाम ग्यून के अनुसार, उन्हें इस टेक्नोलॉजी का आईडिया तब आया जब वे साइकिल चला रहे थे और अचानक बारिश शुरू हो गई. उन्होंने सोचा कि अगर रेनकोट अपने आप शरीर पर चढ़ जाए तो ये कितना बढ़िया होगा.

उन्होंने बताया कि ये रोबोटिक सिस्टम कपड़े को अंदर से बाहर की ओर पलटते हुए शरीर के साइज के अनुसार आगे बढ़ता है. इसकी मदद से आप लगभग 10 सेकंड में एक पूरा सूट पहन लेंगे.

बुजुर्गों से लेकर इमरजेंसी सर्विसेज में होगा फायदा

वैज्ञानिकों का मानना है कि ये टेक्नोलॉजी बुजुर्गों, दिव्यांगों और ऐसे लोगों के लिए बेहद फायदेमंद होगी जिन्हें खुद कपड़े पहनने में कठिनाई होती है. इसके अलावा सेमीकंडक्टर क्लीनरूम, दमकल कर्मियों, मेडिकल स्टाफ और दूसरी आपातकालीन सर्विसेज में, जहां कुछ ही सेकंड में सुरक्षा किट पहनना जरूरी होता है, वहां भी इसका अच्छे से इस्तेमाल हो सकता है.

यह भी पढ़ें:

Apple यूजर्स को बड़ा झटका! Mac-iPad के बाद अब ये सर्विस भी हो गई महंगी, जानिए क्या है नई कीमत



Source link

0Shares