ओप्पो अपने नए ओप्पो Find X9s और ओप्पो Find X9 Ultra को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है, लेकिन इसी बीच मौजूदा ओप्पो Find X9 पर बड़ा डिस्काउंट देखने को मिल रहा है. ये फोन पहले ₹74,999 में लॉन्च हुआ था, लेकिन अब फ्लिपकार्ट पर इसे काफी कम कीमत में खरीदा जा सकता है, जिससे यह डील और भी आकर्षक बन गई है.
फ्लिपकार्ट पर ओप्पो Find X9 की कीमत फिलहाल ₹67,999 हो गई है, यानी सीधे ₹7,000 का डिस्काउंट मिल रहा है. इसके अलावा अगर आप Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो ₹3,875 का अडिशनल डिस्काउंट मिलता है. इस तरह फोन की प्रभावी कीमत घटकर ₹64,124 रह जाती है, जो कि एक फ्लैगशिप फोन के लिए काफी अच्छा ऑफर माना जा रहा है. इसके साथ ही नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी दिया जा रहा है, जिसमें आप करीब ₹2,392 प्रति महीने से भुगतान शुरू कर सकते हैं.
फीचर्स की बात करें तो ओप्पो Find X9 में 6.59-इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 1.5K रेजोलूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. इसकी पीक ब्राइटनेस 3,600 निट्स तक जाती है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है. डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए इसमें Corning Gorilla Glass Victus 2 दिया गया है.
परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट दिया गया है, जो 3nm टेक्नोलॉजी पर आधारित है और इसे 12GB तक RAM और 512GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है. यह फोन हैवी गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए काफी स्मूथ एक्सपीरिएंस देता है.
दमदार बैटरी से है लैस
बैटरी भी इसकी बड़ी खासियत है. इसमें 7,025mAh की बैटरी दी गई है, जो 80W फास्ट चार्जिंग, 50W वायरलेस चार्जिंग और 10W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है. कैमरा के मामले में भी यह फोन दमदार है, क्योंकि इसमें Hasselblad-ट्यून ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है. इसमें 50MP प्राइमरी सेंसर, 50MP अल्ट्रा-वाइड और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस (3x ऑप्टिकल जूम) शामिल है.
अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जिसमें शानदार कैमरा, लंबी बैटरी लाइफ और फ्लैगशिप परफॉर्मेंस मिले, तो ओप्पो Find X9 इस समय एक मजबूत ऑप्शन बनकर सामने आता है. मौजूदा डिस्काउंट के साथ यह डिवाइस अपने प्राइस सेगमेंट में काफी वैल्यू फॉर मनी साबित हो सकता है.