Oppo के 6500 mah बैटरी वाले फोन पर आया सुपर से ऊपर ऑफर, Flipkart Sale में मिल रहा बेहद सस्ता



oppo k14x 5g 1770708003854 16 9

Oppo K14x 5G फोन में 6500 mAh की बैटरी और 50 MP कैमरा जैसे कई अच्छे फीचर्स मिलते हैं। कंपनी ने फोन को इसी वर्ष फरवरी के महीने में पेश किया था। लेकिन अब फ्लिपकार्ट सेल में यह फोन जबरदस्त ऑफर के साथ पेश हो गया है। इसलिए अगर आप भी नया बजट स्मार्टफोन लेने जा रहे हैं तो Oppo K14x 5G के ऑफर और फीचर्स को जानिए। ओप्पो का यह फोन प्रिज़म वायोलेट और आईसी ब्लू जैसे 2 कलर्स के साथ बाजार में मौजूद है। 

फ्लिपकार्ट पर Oppo K14x 5G फोन के 4GB रेम + 64GB स्टोरेज की कीमत 14,999 रुपये है, 4GB रेम + 128 GB स्टोरेज की कीमत 16,999 रुपये और 6 GB रैम + 128 GB स्टोरेज की कीमत 18,999 रुपये है। अब अगर इस फोन को आप आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक या ऐक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदेंगे तो फोन पर पूरे 1500 रुपये की भारी बचत पा सकेंगे।   

इसके साथ ही यहां 11,700 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी चल रहा है जिससे ग्राहक Oppo K14x 5G को काफी सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं।  

1 डिस्प्ले- इस फोन में 6.75 इंच की स्क्रीन पर HD+ डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ मिलता है। धूप में भी चटकदार डिस्प्ले के लिए स्मार्टफोन में 1125 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। 

2 प्रोसेसर- Oppo K14x 5G में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर लगाया गया है।

3 कैमरा-  कंपनी ने इस फोन में डुअल कैमरा सेटअप दिया है जिसमें 50 MP का मेन AI बैक कैमरा और 2 MP का दूसरा कैमरा लगाया गया है। फोन में 16 MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। स्मार्टफोन के कैमरे में कई एआई फीचर्स भी दिए गए हैं।

4  ओएस – यह फोन एंड्राइड 15 आधारित ColorOS 15 पर काम करता है। 

5  अन्य फीचर्स-  इसे IP64 की रेटिंग भी मिली है, जो फोन को पानी की बूंदें और धूल-मिट्टी से सुरक्षित रखने को प्रमाणित करती है। 

6  AI फीचर्स- इस फोन में AI Eraser, AI Reflection Remover, AI Best Shot, AI Unblur जैसे कई एआई फीचर्स भी दिए गए हैं। 

7 बैटरी- ओप्पो के इस फोन में 6500 mAh की बैटरी लगाई है। इस फोन के साथ 45W का फास्ट चार्जर भी बॉक्स में मिलेगा। कंपनी के अनुसार इस फोन पर 17.6 घंटे तक ऑनलाइन वीडियो देख सकते हैं। इस फोन में रिवर्स चार्जिंग का फीचर भी उपलब्ध है।  



Source link