32MP सेल्फी कैमरा, 80W फास्ट चार्जिंग वाला Nord CE 6 तैयार, 8000mAh बैटरी के साथ मचेगा 7 मई को एंट्री

24 / 100 SEO Score

 

OnePlus Nord CE 6 अपने नए स्मार्टफोन OnePlus Nord CE 6 को भारत में 7 मई को लॉन्च करने जा रहा है. यह फोन वनप्लस नॉर्ड CE 6 Lite के साथ पेश किया जाएगा. कंपनी ने पहले ही इसके कई प्रीमियम फीचर्स की जानकारी दे दी है, जिससे साफ है कि यह फोन मिड-रेंज मार्केट में बड़ा मुकाबला देने वाला है. ये स्मार्टफोन अमेज़न पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा.

OnePlus Nord CE 6 को तीन शानदार कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा – Fresh Blue, Lunar Pearl और Pitch Black. हमेशा की तरह वनप्लस ने इस फोन को स्टाइलिश, स्लिम और मजबूत डिजाइन के साथ तैयार किया है. इसका लुक प्रीमियम फील देता है, जो युवाओं को काफी पसंद आ सकता है.

कैमरे की बात करें तो इस फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा, जिसमें डुअल-एक्सिस OIS (Optical Image Stabilization) दिया गया है. इससे फोटो और वीडियो खासकर रात में ज्यादा साफ और स्थिर आएंगे. सेल्फी के लिए कंपनी ने 16MP की जगह अब 32MP का फ्रंट कैमरा दिया है, जिससे वीडियो कॉल और सोशल मीडिया के लिए बेहतर क्वालिटी मिलेगी. यह फोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग भी सपोर्ट करेगा.

डिस्प्ले भी काफी दमदार है. इसमें 6.78 इंच की 1.5K रेजोलूशेन वाली बड़ी स्क्रीन मिलेगी, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगी. इससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग दोनों बेहद स्मूद होंगे. फोन में नया Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग को बेहतर बनाएगा. इसमें 144 FPS गेमिंग सपोर्ट, 3200Hz टच सैंपलिंग रेट और बेहतर वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम भी मिलेगा.

मिलेगी 8000mAh बैटरी
बैटरी इस फोन की सबसे बड़ी खासियत है. वनप्लस नॉर्ड CE 6 में 8,000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जो कंपनी के अनुसार ढाई दिन से ज्यादा चल सकती है. चार्जिंग के लिए इसमें 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा. साथ ही 27W रिवर्स चार्जिंग भी दी गई है. कंपनी का दावा है कि 6 साल बाद भी बैटरी अपनी 80% हेल्थ बनाए रखेगी.

फोन में OxygenOS 16, ड्यूल स्टीरियो स्पीकर और कई मजबूत सुरक्षा सर्टिफिकेशन जैसे IP66, IP68, IP69, IP69K और MIL-STD-810H भी मिलेंगे. कुल मिलाकर OnePlus Nord CE 6 उन लोगों के लिए शानदार ऑप्शन हो सकता है जो दमदार बैटरी, बेहतरीन कैमरा और स्मूद गेमिंग वाला फोन चाहते हैं.