OnePlus Nord 6 पर आया बंपर ऑफर, Flipkart-Amazon नहीं सिर्फ यहां मिल रहा सबसे सस्ता



OnePlus Nord 6 अप्रैल के महीने में लॉन्च हुआ था। बता दें कि यह अच्छे फीचर्स वाला एक अपर मिड रेंज फोन है, लेकिन अब OnePlus Community Sale 2026 के दौरान यह फोन जबरदस्त ऑफर के साथ मिल रहा है। इसलिए अगर आपको भी कोई मिड रेंज फोन लेना है तो आप इस खबर पर जरूर गौर करें। 

वनप्लस कम्युनिटी सेल कंपनी की आधिकारिक भारतीय वेबसाइट के साथ एमेजोन पर भी चल रही है। OnePlus Nord 6 के 8 GB रैम + 256 GB स्टोरेज की कीमत 42,999 रुपये और 12 GB रैम + 256 GB स्टोरेज की कीमत 47,998 रुपये है। ऑफर की बात करें तो वनप्लस की साइट से अगर आप इस फोन को IDFC फर्स्ट बैंक, एचडीएफसी बैंक या कोटक महिंद्रा बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदेंगे तो आप फोन पर 2000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकेंगे। 

इसके साथ ही यहां ईएमआई ऑफर और एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध है, जिससे आप इस फोन को और भी सस्ती कीमत में ले सकते हैं। 

OnePlus Nord 6 फोन Quick Silver, Fresh Mint और Pitch Black जैसे 3 कलर्स में आता है। इस फोन में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर लगाया गया है। यह फोन 8 GB रैम + 256 GB स्टोरेज और 12 GB रैम + 256 GB स्टोरेज जैसे 2 वेरिएंट में उपलब्ध है। 

यह एक मिलिट्री ग्रेड (MIL-STD810H) फीचर्स वाला स्मार्टफोन है। कंपनी के अनुसार यह OnePlus 15 के समान ही मजबूत स्मार्टफोन है, जो गिरने पर भी आसानी से टूटेगा नहीं। इसके साथ ही फोन दिखने में भी OnePlus 15 जैसा ही है। फोन की स्क्रीन को सुरक्षा प्रदान करने के लिए इसमें क्रिस्टल गार्ड ग्लास लगाया गया है। इस स्मार्टफोन को IP66, IP68, IP69 और IP69K की रेटिंग दी गई है जो फोन को धूल-मिट्टी के साथ तेज प्रेशर से भी पानी पड़ने पर सुरक्षा प्रदान करेगी। 

वनप्लस नोर्ड 6 में 6.78 इंच की स्क्रीन पर AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। इस फोन में 165 hz का रिफ्रेश रेट मिलेगा। फोन में 3600 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी। 

यह फोन डुअल कैमरा सेटअप के साथ आया है जिसमें Sony का 50 MP का मेन बैक कैमरा और 8 MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा फ़्लैश के साथ लगाया गया है। फोन के कैमरे से 4K पर 60 FPS के साथ वीडियो बना सकते हैं। फोन में 32 MP का फ्रंट कैमरा लगाया गया है।   

बैटरी की बात करें तो OnePlus Nord 6 फोन में 9000 mah की बड़ी बैटरी लगाई गई है। इसके साथ ही कंपनी 100 W का सुपर फास्ट चार्जर भी दे रही है। कंपनी के अनुसार फुल चार्ज करने पर इस फोन से 2.5 दिन या उससे भी ज्यादा का बैटरी बैकअप मिलेगा। वनप्लस ने यह भी बताया है कि इस फोन से 26 घंटे से भी ज्यादा तक यूट्यूब देख सकेंगे। यह फोन एंड्रॉयड 16 आधारित OxygenOS 16 के साथ पेश हुआ था। 



Source link