OnePlus Buds Ace 3 लॉन्च: 55dB ANC, 54 घंटे बैटरी, गेमिंग के लिए 47ms लो लेटेंसी ईयरबड्स

57 / 100 SEO Score

वनप्लस ने चीन में अपने नए OnePlus Buds Ace 3 ईयरबड्स लॉन्च कर दिए हैं. ये ईयरबड्स खासतौर पर गेमिंग और रोजमर्रा के इस्तेमाल को ध्यान में रखकर पेश किए गए हैं. इनमें दमदार साउंड, लंबी बैटरी और एक्टिव नॉइज़ कैंसलेशन जैसे कई शानदार फीचर्स मिलते हैं.

वनप्लस बड्स एस 3 की कीमत CNY 329 (लगभग 4,600 रुपये) रखी गई है. ये स्टारक्राफ्ट ब्लैक और टाइटेनियम स्पेस सिल्वर कलर ऑप्शन में उपलब्ध हैं. फिलहाल इनकी बिक्री चीन में Oppo के ई-स्टोर पर शुरू हो गई है.

इन ईयरबड्स में 12mm का बड़ा डायनामिक ड्राइवर दिया गया है, जो बेहतर बास और साफ साउंड क्वालिटी देने का दावा करता है. इसमें Hi-रेजोलूशन ऑडियो और LHDC 5.0 सपोर्ट मिलता है, जिससे म्यूजिक सुनने का एक्सपीरिएंस और बेहतर हो जाता है. साथ ही स्पेशियल ऑडियो और 10-बैंड EQ फीचर भी दिया गया है, जिससे यूजर्स अपनी पसंद के अनुसार साउंड सेट कर सकते हैं.

मिलता है नॉइस कैंसेलेशन
नॉइज़ कंट्रोल के लिए इनमें 55dB तक Active Noise Cancellation (ANC) सपोर्ट दिया गया है, जो 5000Hz तक की आवाज़ को कम कर सकता है. AI कॉल नॉइज़ रिडक्शन और ट्रिपल माइक्रोफोन सेटअप की मदद से कॉलिंग के दौरान आवाज़ साफ सुनाई देती है.

गेमर्स के लिए OnePlus Buds Ace 3 में 47ms लो लेटेंसी मोड दिया गया है, जिससे गेमिंग के दौरान ऑडियो और विजुअल का बेहतर तालमेल मिलता है. खास FPS साउंड इफेक्ट्स भी दिए गए हैं, जो दुश्मन के कदमों जैसी आवाज़ों को बेहतर सुनने में मदद करते हैं.

बैटरी की बात करें तो चार्जिंग केस के साथ कुल 54 घंटे तक का बैकअप मिलता है. बिना ANC के ईयरबड्स 13 घंटे तक और ANC ऑन होने पर लगभग 7 घंटे तक चल सकते हैं. इनमें IP55 रेटिंग भी है, जिससे ये धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रहते हैं.