बिना इंटरनेट काम करने वाले 3 जरूरी Offline Apps (Emergency Guide)

Offline Apps For Emergency: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव ने एक नई चिंता को जन्म दे दिया है. यह चिंता इंटरनेट बंद होने का खतरा है. दरअसल 28 फरवरी को जब ईरान पर एयर स्ट्राइक शुरू हुई तो ईरान से बाहर जाने वाला इंटरनेट ट्रैफिक करीब 99 गिर गया. इसे देखकर दुनिया भी हैरान हो गई थी कि कोई देश खुद ही अपना इंटरनेट क्यों बंद करेगा, हालांकि, असल बात कुछ और थी. दरअसल, ईरान के पास अपना घरेलू नेटवर्क नेशनल इंफॉर्मेशन नेटवर्क है, जिसकी मदद से देश के अंदर जरूरी सेवाएं चलती रहती है.