Glyph Matrix : नथिंग की नई नथिंग फोन 4a सीरीज़ ने भारत में लॉन्च होते ही शानदार शुरुआत की है. रिपोर्ट के मुताबिक इस सीरीज़ ने पहले ही दिन ऑनलाइन बिक्री का नया रिकॉर्ड बना दिया है. खास तौर पर नथिंग फोन 4a प्रो को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है.
ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट के आंकड़ों के मुताबिक, ये फोन ₹30,000 से ऊपर की कैटेगरी में पहले दिन सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन बन गया है. कंपनी के प्रेसिडेंट Akis Evangelidis ने सोशल मीडिया पर इस उपलब्धि को साझा करते हुए इसे कंपनी के लिए बड़ा माइलस्टोन बताया.
उन्होंने कहा कि यह सफलता नथिंग की A-सीरीज़ रणनीति को मजबूत करती है. भारत कंपनी के लिए सबसे अहम बाजारों में से एक है और यहां यूजर्स को नथिंग के यूनिक डिजाइन और सॉफ्टवेयर अनुभव वाले स्मार्टफोन्स काफी पसंद आ रहे हैं.
हाल ही में कंपनी ने बेंगलुरु में अपना फ्लैगशिप स्टोर भी खोला है, जिससे साफ है कि वह भारतीय बाजार में अपनी मौजूदगी मजबूत करना चाहती है.
नथिंग फोन 4a Pro के खास फीचर्स
- नथिंग फोन 4a Pro इस सीरीज़ का सबसे प्रीमियम मॉडल है और इसमें कई नए अपग्रेड देखने को मिलते हैं.
- मेटल यूनिबॉडी डिजाइन
- Glyph Matrix लाइटिंग सिस्टम (137 मिनी LED)
- 6.83-इंच AMOLED डिस्प्ले
- 144Hz रिफ्रेश रेट
- Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर
- ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम (जूम सपोर्ट के साथ)
इन फीचर्स की वजह से यह फोन पहले की A-series के मुकाबले ज्यादा पावरफुल और प्रीमियम माना जा रहा है.
नथिंग फोन 4a में क्या नया है?
- स्टैंडर्ड नथिंग फोन 4a में भी कंपनी ने कई अपग्रेड दिए हैं, जिससे यह मिड-रेंज सेगमेंट में और ज्यादा आकर्षक बन गया है.
- ट्रांसपेरेंट बैक पैनल डिजाइन
- ग्लिफ लाइटिंग नोटिफिकेशन सिस्टम
- 50MP टेलीफोटो कैमरा
- Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर
- हाई रिफ्रेश रेट वाला स्मूद डिस्प्ले
कलर ऑप्शन की बात करें तो नथिंग फोन 4a ब्लू, व्हाइट, पिंक और ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है, जबकि नथिंग फोन 4a Pro ब्लैक, पिंक और सिल्वर कलर में आता है. दोनों स्मार्टफोन फिलहाल फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध हैं और लॉन्च के साथ ही इनकी मजबूत डिमांड देखने को मिल रही है.