Motorola के 50 MP कैमरा वाले फोन पर आया तगड़ा ऑफर, कहीं और नहीं बस यहां मिल रहा सबसे सस्ता



Moto G37 को कंपनी ने मई में लॉन्च किया था। इस फोन में 50 MP का मेन बैक कैमरा मिलता है। यह एक सस्ता फोन है लेकिन अब कंपनी ने इस पर पहले से भी ज्यादा बड़ा डिस्काउंट पेश कर दिया है।  

Moto G37 के 4 GB रैम + 64 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत फ्लिपकार्ट पर 14,999 रुपये है। लेकिन जब आप इस फोन को फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक या फ्लिपकार्ट एसबीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड से लेंगे तो आप फोन को 750 रुपये सस्ती कीमत में ले सकेंगे। इतना ही नहीं आप एक्सचेंज ऑफर के जरिए फोन पर 10,350 रुपये तक बचा सकते हैं। 

मोटोरोला के इस फोन में 5200 mah की बैटरी लगाई है, इस फोन के साथ 20W का फास्ट चार्जर मिलता है। यह फोन Android 16 के साथ पेश हुआ है। कंपनी फोन पर सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट भी देगी। 

Moto G37 में मिलिट्री ग्रेड फीचर्स (MIL-STD-810H) दिए गए हैं जिससे यह एक मजबूत स्मार्टफोन है। इस फोन की स्क्रीन में Corning Gorilla Glass 7i लगाया गया है। फोन की बैक साइड पर वीगन लेदर फिनिश डिजाइन दिया है। स्मार्टफोन को IP64 की रेटिंग मिली है जो फोन को धूल-मिट्टी के साथ पानी से भी बचाव करने का काम करेगी। यह फोन PANTONE Capri, PANTONE Nautical Blue और PANTONE Impenetrable जैसे 3 कलर्स में आता है। 

मोटोरोला के इस फोन में MediaTek Dimensity 6400 ऑक्टा कोर प्रोसेसर लगाया गया है। Moto G37 में 6.6 इंच की स्क्रीन पर HD+ डिस्प्ले मिलता है। इस फोन में 1050 निट्स का पीक डिस्प्ले और 120 hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। Moto G37 4 GB रैम + 128 GB स्टोरेज के सिंगल वेरिएंट में आता है। इसके साथ ही फोन में 1 TB तक की एक्सटर्नल मेमोरी का भी विकल्प है। 

कैमरा की बात करें तो Moto G37 में 50 MP के बैक कैमरा के साथ लाइट सेंसर लगाया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 MP का फ्रंट कैमरा लगाया गया है।  



Source link

0Shares