रिलायंस जियो ने अपने यूजर्स के लिए ₹459 का नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है, जो खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जिन्हें ज्यादा डेटा, गेमिंग और एंटरटेनमेंट पसंद है. इस प्लान में सिर्फ कॉलिंग और इंटरनेट ही नहीं, बल्कि कुछ प्रीमियम सुविधाएं भी दी जा रही हैं, जिससे यह प्लान काफी शानदार ऑप्शने बन जाता है.
जियो के ₹459 वाले इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है. इसमें हर दिन 2GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है, यानी पूरे महीने में कुल 56GB डेटा मिलेगा. इसके अलावा कंपनी 5GB अडिशनल बोनस डेटा भी दे रही है.
इसका मतलब है कि यूजर्स को कुल 61GB डेटा का फायदा मिलेगा. यह प्लान उन लोगों के लिए अच्छा है जो रोजाना यूट्यूब देखते हैं, ऑनलाइन गेम खेलते हैं या सोशल मीडिया का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं.
इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी शामिल है, जिससे किसी भी नेटवर्क पर बिना चिंता बात की जा सकती है. साथ ही, रोज 100 SMS भी मिलते हैं, जो कई यूजर्स के लिए उपयोगी साबित होते हैं.
इस प्लान की सबसे खास बात है कि इसमें Snapchat+ का सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है. Snapchat+ के जरिए यूजर्स को कई एक्सक्लूसिव फीचर्स मिलते हैं, जो फ्री वर्जन में उपलब्ध नहीं होते. इसके अलावा Google Gemini की सुविधा भी शामिल है, जिससे यूजर्स AI आधारित स्मार्ट फीचर्स का फायदा उठा सकते हैं.
गेमिंग पसंद करने वालों के लिए JioGames और क्लाउड गेमिंग का एक्सेस भी दिया गया है. इससे बिना महंगे स्मार्टफोन के भी बेहतर गेमिंग एक्सपीरिएंस मिल सकता है.
इस प्लान को MyJio ऐप, जियो की आधिकारिक वेबसाइट या किसी भी रिटेल स्टोर से आसानी से रिचार्ज किया जा सकता है. रिचार्ज होते ही सभी फायदे तुरंत शुरू हो जाते हैं.
अगर आप ज्यादा डेटा, कॉलिंग और कुछ प्रीमियम सुविधाएं एक ही प्लान में चाहते हैं, तो Jio का ₹459 वाला यह नया प्लान आपके लिए एक शानदार ऑप्शन साबित हो सकता है.