iPhone 18 Pro Leak: 5000mAh बैटरी, A20 Pro चिप और DSLR जैसा कैमरा, Apple ला सकता है बड़ा अपग्रेड

ऐपल का अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन ऐपल iPhone 18 Pro को लेकर लगातार नई लीक सामने आ रही हैं. हालांकि कंपनी ने अभी तक इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक ये फोन अपने पिछले मॉडल ऐपल iPhone 17 Pro के मुकाबले कई अहम अपग्रेड के साथ आ सकता है.

सबसे पहले बात डिजाइन की करें तो कहा जा रहा है कि इस बार भी ऐपल पूरी तरह से ‘फुल-स्क्रीन’ डिजाइन नहीं लाएगा. यानी लंबे समय से जिस अंडर-डिस्प्ले Face ID का इंतजार हो रहा था, वह अभी iPhone 18 Pro में नहीं मिल सकता. हालांकि Dynamic Island को और छोटा किया जा सकता है, जिससे स्क्रीन पहले से ज्यादा क्लीन दिखेगी.

कैमरा में बड़ा बदलाव
iPhone 18 Pro का सबसे बड़ा हाइलाइट इसका कैमरा सिस्टम हो सकता है. लीक्स के मुताबिक इसमें नया वेरिएबल अपर्चर फीचर मिल सकता है, जिससे यूज़र कैमरा में आने वाली रोशनी को कंट्रोल कर पाएंगे. इससे लो-लाइट फोटोग्राफी और पोर्ट्रेट शॉट्स की क्वालिटी काफी बेहतर हो सकती है.

इसके अलावा ऐपल एक नए स्टैक्ड इमेज सेंसर पर भी काम कर रहा है. साथ ही मेन और टेलीफोटो कैमरा में बड़े अपर्चर दिए जा सकते हैं. कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि इसमें टेलीफोटो ज़ूम को और बेहतर बनाने के लिए नया सिस्टम शामिल हो सकता है.

डिस्प्ले और परफॉर्मेंस
डिस्प्ले की बात करें तो iPhone 18 Pro में LTPO+ पैनल दिए जाने की उम्मीद है, जो ज्यादा पावर-एफिशिएंट होंगे और बैटरी लाइफ को बेहतर बनाएंगे.

परफॉर्मेंस के लिए इसमें ऐपल का अगला A20 Pro चिप मिलने की उम्मीद है, जो TSMC के 2nm प्रोसेस पर बेस्ड हो सकता है. यह चिप पहले से तेज और ज्यादा पावर-एफिशिएंट होगा, जिससे गेमिंग और मल्टीटास्किंग एक्सपीरिएंस बेहतर हो जाएगा.

बैटरी और कनेक्टिविटी
लीक्स के मुताबिक iPhone 18 Pro Max में 5,000mAh से ज्यादा बैटरी मिल सकती है, जो अब तक की सबसे बड़ी बैटरी में से एक होगी. इसके साथ बेहतर सैटेलाइट कनेक्टिविटी और नया मॉडेम भी शामिल हो सकता है.

कलर ऑप्शन
इस बार नए कलर भी देखने को मिल सकते हैं, जैसे डार्क चेरी, स्काई ब्लू, सिल्वर और डार्क ग्रे. iPhone 18 Pro अपने पिछले मॉडल की तुलना में कैमरा, बैटरी और परफॉर्मेंस में बड़ा अपग्रेड साबित हो सकता है.