iOS 27 Beta 4 Update हो गई रिलीज, क्या है नया और क्या कुछ बदला? यहां जानें


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • डेवलपर्स के लिए iOS 27 बीटा 4 जारी, सितंबर में फाइनल।
  • एप्पल टीवी और फोटो ऐप में नए ऑटो डाउनलोड विकल्प।
  • सिरी वॉइस, सेटिंग्स बदलीं, वाई-फाई असिस्ट भी सुधरा।

iOS 27 Beta 4: ऐप्पल ने डेवलपर टेस्टिंग के लिए iOS 27 Beta 4 को रिलीज कर दिया है. यह iOS 27 Beta 3 को रिप्लेस करेगा. एलिजिबल आईफोन में सेटिंग ऐप के जरिए इसे इंस्टॉल किया जा सकता है. अगर आप ऐप्पल के डेवलपर प्रोग्राम में एनरोल्ड हैं तो सेटिंग में जाकर जनरल पर टैप करें और यहां दिख रहे सॉफ्टवेयर अपडेट के ऑप्शन को सेलेक्ट करें. इसके बाद बीटा अपडेट पर टैप कर iOS 27 Developer Beta को सेलेक्ट कर लें. बता दें कि ऐप्पल ने 13 जुलाई को iOS 27 का पहला पब्लिक बीटा वर्जन लॉन्च किया था. डेवलपर्स के लाया गया Beta 4 वर्जन अगले हफ्ते iOS 27 public beta 2 हो जाएगा. इसका फाइनल वर्जन सितंबर में लॉन्च होगा. आइए एक नजर डालते हैं कि iOS 27 Beta 4 में क्या-क्या बदलाव देखने को मिले हैं. 

Apple TV

ऐप्पल टीवी ऐप के सेटिंग सेक्शन में एक नया ऑटोमैटिक डाउनलोड टॉगल आया है. इसे ऑन करने पर आपने जिस शो को Continue Watching में शुरू किया है, उसके अगले दो एपिसोड अपने आप डाउनलोड हो जाएंगे. जब इन एपिसोड्स को देख लिया जाएगा तो ये अपने आप ही डिलीट भी हो जाएंगे.

Photos

फोटोज की बात करें तो सेटिंग ऐप के फोटो सेक्शन में नया “जूम फोटोज टू फिल” टॉगल आया है. यह फोटो को जूम कर इसे स्क्रीन के ऑस्पेक्ट रेशो के बराबर कर देता है. यह बाई डिफॉल्ट ऑन ही मिलेगा.

Wallpaper

ऐप्पल ने बीटा 3 में नोटिफिकेशन सेंटर में वालपेपर का फीचर जोड़ा था, जिसे अब हटा दिया गया है. इसमें स्वाइप करते समय वालपेपर पर लगे सब्जेक्ट का कटआउट नजर आता था, लेकिन अब नए बीटा में यह अवेलेबल नहीं है.

Siri Voices

सिरी वॉइस सेलेक्शन इंटरफेस बदल गया है. जिन डिवाइस पर कस्टमाइजेबल वॉइस सेट करने का ऑप्शन नहीं है, उनमें कस्टम वॉइस लुक और एक्सेंट सेलेक्ट करने का ऑप्शन मिलेगा. वहीं जिन डिवाइसेस में कस्टमाइजेश का ऑप्शन है, उनमें पहले से ज्यादा वॉइस ऑप्शन मिलेंगे.

Siri Settings

सेटिंग ऐप के सिरी सेक्शन में जाकर अब सिरी ऐप के प्रीव्यू की लेंग्थ को एडजस्ट किया जा सकता है. एक्सेसिबिलिटी में एक नया “ऑलवेज शो रिक्वेस्ट” का टॉगल आया है, जो सिरी से कही आपकी बात का ट्रांसक्रिप्शन दिखाएगा. इसके अलावा जब आप सिरी सर्च या आस्क इंटरफेस को स्वाइप डाउन करेंगे तो एक नई स्प्लैश स्क्रीन नजर आएगी.

Wi-Fi Assist

नए बीटा वर्जन में हर वाईफाई नेटवर्क के लिए कनेक्टिविटी असिस्टम को इनेबल और डिसेबल करने का ऑप्शन आया है. भले ही आपने कनेक्टिविटी असिस्ट मास्टर टॉगल को ऑन किया है, फिर भी आपको डिसेबल करने का ऑप्शन दिखेगा.

ये भी पढ़ें-

फोल्डेबल फोन के बाद सैमसंग ने कर ली अब यह तैयारी, Elon Musk को आएगा पसीना



Source link

0Shares