Instagram में आया Snapchat जैसा फीचर! अब फोटो देखते ही हो जाएगी गायब, जानिए कैसे करेगा काम


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • सिर्फ म्यूचुअल फॉलोअर्स के साथ ही शेयर होंगे कंटेंट।

Instagram Instants: Instagram एक नए एक्सपेरिमेंट के साथ सोशल मीडिया की दुनिया में हलचल मचा रहा है. कंपनी Instants नाम के एक नए इमेज-शेयरिंग ऐप को टेस्ट कर रही है जिसमें फोटो और वीडियो कुछ समय बाद खुद ही गायब हो जाते हैं. Meta के इस कदम को Snapchat और BeReal जैसे प्लेटफॉर्म्स को सीधी टक्कर के तौर पर देखा जा रहा है.

चुनिंदा देशों में शुरू हुई टेस्टिंग

Instagram ने फिलहाल Instants ऐप को कुछ खास देशों में टेस्ट करना शुरू किया है जिनमें Italy और Spain शामिल हैं. यह ऐप एक अलग (स्टैंडअलोन) प्लेटफॉर्म के रूप में पेश किया जा रहा है और इसकी लिस्टिंग Google Play Store पर भी देखी गई है. हालांकि अभी यह आम यूजर्स के लिए डाउनलोड के लिए उपलब्ध नहीं है.

क्या है Instants ऐप की खासियत

Instagram के मौजूदा प्लेटफॉर्म पर जहां एल्गोरिदम और एडिटेड कंटेंट का दबदबा रहता है वहीं Instants को बिल्कुल अलग सोच के साथ बनाया गया है. इसका फोकस रियल-लाइफ, बिना एडिट की गई तस्वीरों को तुरंत शेयर करने पर है. इस ऐप में भेजी गई फोटो या वीडियो को सिर्फ एक बार देखा जा सकता है और वे अधिकतम 24 घंटे तक ही उपलब्ध रहते हैं उसके बाद अपने आप गायब हो जाते हैं. यूजर्स इनमें हल्का-फुल्का टेक्स्ट जोड़ सकते हैं लेकिन फिल्टर्स या एडवांस एडिटिंग की सुविधा नहीं दी गई है.

कैमरा रोल नहीं, सिर्फ लाइव कैप्चर

Instants की एक खास बात यह भी है कि इसमें फोन की गैलरी से फोटो अपलोड करने का विकल्प नहीं मिलेगा. यूजर केवल ऐप के अंदर मौजूद कैमरे से ही फोटो या वीडियो क्लिक करके शेयर कर पाएंगे. इससे कंटेंट ज्यादा ऑथेंटिक और रियल टाइम बना रहेगा.

किन लोगों के साथ कर सकेंगे शेयर

इस ऐप में यूजर्स अपनी फोटो सिर्फ उन्हीं लोगों के साथ शेयर कर सकते हैं जो उन्हें फॉलो करते हैं और जिन्हें वे भी फॉलो करते हैं. यानी म्यूचुअल फॉलोअर्स या खास फ्रेंड्स लिस्ट के साथ ही कंटेंट शेयर किया जा सकेगा. यह लिस्ट Instagram और Instants दोनों में सिंक रहती है.

ऐप और फीचर दोनों रूप में उपलब्ध

कंपनी ने साफ किया है कि Instants को कुछ जगहों पर एक अलग ऐप के रूप में और कुछ क्षेत्रों में Instagram के अंदर फीचर के तौर पर टेस्ट किया जा रहा है. यह कदम इस बात की ओर इशारा करता है कि Meta यूजर्स को ज्यादा कैजुअल और कम दबाव वाले तरीके से जुड़ने का मौका देना चाहता है.

क्यों ला रहा है Meta ये बदलाव

पिछले कुछ समय से Instagram इस दिशा में काम कर रहा है कि यूजर्स ज्यादा नेचुरल और बिना दिखावे वाले कंटेंट शेयर करें. Instants इसी सोच का हिस्सा है जहां लोगों को बिना एडिट किए, उसी पल की झलक दोस्तों के साथ साझा करने का मौका मिलेगा.

Instants ऐप सोशल मीडिया के उस ट्रेंड को मजबूत करता है जहां फोकस परफेक्ट फोटो नहीं बल्कि असली और तुरंत शेयर किए गए पलों पर होता है. आने वाले समय में यह देखना दिलचस्प होगा कि यह नया फीचर यूजर्स के बीच कितना लोकप्रिय होता है.

यह भी पढ़ें:

क्या जानबूझकर जल्दी खराब किए जाते हैं स्मार्टफोन? EU की जांच में हो गया हैरान करने वाला खुलासा



Source link