Half Human Half Animal Robot: चीन ने दुनिया को फिर चौंकाया! बनाया आधा इंसान और आधा जानवर जैसा दिखने वाला रोबोट


Half Human Half Animal Robot: विज्ञान और टेक्नोलॉजी की दुनिया में चीन अक्सर कुछ ऐसा कर देता है, जिससे पूरी दुनिया हैरान रह जाती है. इस बार भी चीन ने एक ऐसा कारनामा किया है, जिसे देखकर लोग अपनी आंखों पर भरोसा नहीं कर पा रहे हैं. इस बार भी चीन की एक कंपनी ने दुनिया का पहला ऐसा रोबोट बना दिया है, जो आधा इंसान और आधा जानवर जैसा दिखता है. इस अनोखे रोबोट को ‘सेंटॉर रोबोट’ नाम दिया गया है. आपने अक्सर पुरानी कहानियों में ऐसे जीवों के बारे में सुना या फिल्मों में देखा होगा, जिनका ऊपर का शरीर इंसान का और नीचे का शरीर घोड़े या किसी जानवर का होता है. लेकिन अब चीन ने इसे हकीकत में बदल दिया है. 

किस कंपनी ने बनाया?

इस अनोखे रोबोट को चीन के शंघाई शहर में की ‘रन रोबोटिक्स’ नाम की कंपनी ने बनाया है. हाल ही में शंघाई में हुए ‘वर्ल्ड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कॉन्फ्रेंस 2026’ में पहली बार इस रोबोट को दुनिया के सामने लाया गया. जैसे ही इस रोबोट को वहां लाया गया, वैसे ही इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई. 

कैसा दिखता है यह रोबोट?

इस रोबोट को काफी अलग तरीके से बनाया गया है. इस रोबोट का ऊपर का हिस्सा, चेहरा और हाथ बिल्कुल किसी आम इंसान जैसा दिखता हैं. साथ ही इसके पास दो हाथ हैं, जिससे यह इंसानों की तरह चीजें उठा सकता है और काम कर सकता है. साथ ही इस रोबोट का नीचे का हिस्सा किसी चार पैर वाले जानवर जैसा दिखता है. इसके पैरों में पहिए भी लगे हुए हैं, जिसकी मदद से यह बहुत तेजी से चल और दौड़ सकता है. 

ये भी पढ़ें- हाथ से नहीं, जीभ से चलेगा यह माउस, अब बिक्री के लिए है तैयार

ऐसा क्या खास है इसमें?

यह रोबोट सिर्फ दिखने में ही नहीं, काम करने में भी बहुत ताकतवर है. इसे बनाने वाली कंपनी का कहना है कि इसे खास तौर पर खतरनाक और मुश्किल हालातों में काम करने के लिए बनाया गया है. इसके पैरों और पहियों की खास बनावट की वजह से यह पत्थरों, सीढ़ियों और टूटे-फूटे रास्तों पर भी बिना गिरे बहुत तेजी से दौड़ सकता है. कंपनी के मुताबिक इसे ऐसे खतरनाक काम सौंपे जाएंगे जहां इंसानों को जान का खतरा होता है, जैसे कि किसी जलती हुई इमारत में जाकर आग बुझाना या भूकंप के बाद मलबे में फंसे लोगों को बचाना. साथ ही यह अपने मजबूत हाथों से मलबे को हटाने और भारी मशीनों को चलाने में पूरी तरह सक्षम हैं. 

95% पार्ट्स चीन में ही बने

इस रोबोट की एक और खास बात यह है कि इसे बनाने में इस्तेमाल हुए 95 प्रतिशत से ज्यादा मुख्य पार्ट्स खुद चीन में ही बने हैं. ऐसे में चीन रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के मामले में कितना आत्मनिर्भर और दुनिया से कितना आगे निकल चुका है. 

ये भी पढ़ें- अब Samsung भी देने लगी Silicon-Carbon बैटरी, जानिए क्यों मची है इस नई टेक्नोलॉजी की धूम



Source link

0Shares