Google Pixel 10 Pro पर आया बंपर ऑफर, अब मिल रहा 46000 रुपये से भी कम कीमत में, जानिए ये शानदार डील



Google Pixel 10 Pro एंड्रॉयड का ऐसा स्मार्टफोन है जो iPhone 17 Pro को भी कड़ी टक्कर देता है। हालांकि कीमत में यह भी महंगा है लेकिन अब फ्लिपकार्ट पर यह अच्छे ऑफर के साथ उपलब्ध हो गया है। इससे इस फोन को सस्ती कीमत में खरीदने का बढ़िया मौका है। 

Google Pixel 10 Pro की कीमत फ्लिपकार्ट पर 1,09,999 रुपये दिख रही है। हालांकि आप इस फोन को अगर फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक, फ्लिपकार्ट एसबीआई, आईसीआईसीआई या एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड से लेंगे तो आपको 4000 रुपये का बंपर डिस्काउंट मिल जाएगा।  

इसके अलावा यहां 60,750 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मौजूद है। इन दोनों ऑफर के बाद Google Pixel 10 Pro फोन आपको 45,249 रुपये की कीमत में पड़ जाएगा।  

Google Pixel 10 Pro 6.3 इंच स्क्रीन दी गई है। फोन में Super Actua display, 120 Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी। 

इस सीरीज में गूगल हाई एंड कैमरा सेटअप देती है जिसके दोनों फोन के ट्रिपल कैमरा सेटअप में 50 MP का मेन वाइड कैमरा, 48 MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 48 MP का टेलीफोटो कैमरा लगाया गया है। इसके अलावा 42 MP का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। फोन के बैक कैमरा से 100x ज़ूम का फीचर मिलता है। इसके अलावा फोन में 16 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज मिलती है। दोनों फोन को पानी और धूल-मिट्टी से सुरक्षा प्रदान करने के लिए IP68 की रेटिंग मिली हुई है।

Google Pixel 10 Pro में 4870 mAh की बैटरी लगाई गई है। यह फोन Obsidian, Porcelain, Moonstone और Jade जैसे 4 कलर्स में आता है। 



Source link

0Shares