Godrej ने लॉन्च किए 2026 के नए Smart AC: AI Cooling, Wi-Fi कंट्रोल और Smart Sync फीचर्स के साथ जानें कीमत और फीचर्स

गोदरेज  ने भारत में अपनी नई 2026 AC रेंज लॉन्च कर दी है, जिसमें स्प्लिट, विंडो, कैसट और टॉवर AC शामिल हैं. ये AC 1 टन से लेकर 4 टन तक की कैपेसिटी में उपलब्ध हैं, जिससे छोटे कमरे से लेकर बड़े स्पेस तक के लिए ऑप्शन मिल जाते हैं. इस नई रेंज की सबसे खास बात Smart Sync टेक्नोलॉजी है, जो कमरे के पंखे को अपने आप कंट्रोल कर सकती है. यानी अब आपको रात में उठकर फैन ऑन या ऑफ करने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

अपने आप एडजस्ट होगी कूलिंग
गोदरेज के इन AC में AI Cooling फीचर दिया गया है, जो कमरे के तापमान और जरूरत के हिसाब से अपने आप कूलिंग को एडजस्ट करता है. इससे न सिर्फ बेहतर ठंडक मिलती है बल्कि बिजली की बचत भी होती है. इसके अलावा 4-वे स्विंग फीचर की मदद से हवा पूरे कमरे में समान रूप से फैलती है, जिससे हर कोने तक कूलिंग पहुंचती है.

यह AC Wi-Fi सपोर्ट के साथ आते हैं, जिससे आप इन्हें मोबाइल ऐप के जरिए कंट्रोल कर सकते हैं. इसमें शेड्यूल सेट करना, तापमान बदलना और अन्य सेटिंग्स आसानी से मैनेज की जा सकती हैं. साथ ही, फिल्टर क्लीनिंग अलर्ट और स्मार्ट डायग्नोस्टिक्स जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं, जो मेंटेनेंस को आसान बनाते हैं.

डिजाइन की बात करें तो कंपनी ने Eon Magnus, Eon Nimbus और Eon Regalis सीरीज पेश की है, जिनमें प्रीमियम फिनिश और मॉडर्न लुक मिलता है. ये AC 3-स्टार और 5-स्टार एनर्जी रेटिंग में उपलब्ध हैं और इनमें एनर्जी कंजम्प्शन मॉनिटरिंग का ऑप्शन भी दिया गया है.

कितनी है कीमत?
कीमत की बात करें तो गोदरेज AC की शुरुआती कीमत करीब ₹37,000 है, जबकि कुछ मॉडल्स ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर ₹30,000 के आसपास भी मिल रहे हैं. कंपनी EMI, जीरो डाउन पेमेंट और 5 साल की वारंटी जैसी सुविधाएं भी दे रही है. यह रेंज स्मार्ट फीचर्स और बेहतर कूलिंग के साथ एक अच्छा विकल्प साबित हो सकती है.