Flipkart Sale में Redmi के सस्ते स्मार्टफोन की भी कीमत घटी, जानिए 6000 mah बड़ी बैटरी वाला फोन अब कितने का हुआ



ka sal shara ha gaii cana kapana garahaka ka apana ora aakarashhata karana ka le fana para bpara oifara bha lkara aaii ha janae oifara 1776389487627

Xiaomi ने पिछले दिनों भारत में अपना नया स्मार्टफोन REDMI A7 Pro को लॉन्च किया था। यह कंपनी का एक बजट फोन है जिसमें सस्ती कीमत में कई अच्छे फीचर्स मिलते हैं। लेकिन अब फ्लिपकार्ट सेल में यह फोन और सस्ता हो गया है।  

फ्लिपकार्ट सेल में REDMI A7 Pro के 4 GB रैम + 64 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,864 रुपये है तो वहीं 4 GB रैम + 128 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,690 रुपये है।  

इस सेल में अगर आप इस फोन को फ्लिपकार्ट ऐक्सिस या फ्लिपकार्ट एसबीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदते हैं तो आप फोन पर 644 रुपये की छूट पा सकेंगे। इसके अलावा यहां ईएमआई का भी विकल्प है जिससे आप फोन को आसानी से खरीद सकते हैं।   

Redmi A7 Pro में 6.9 इंच का HD+ डिस्प्ले मिलता है। इस फोन में 120 hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है।

चीनी कंपनी ने Redmi A7 Pro में UNISOC T7250 प्रोसेसर लगाया है। Redmi A7 Pro के 4 GB रैम + 64 GB स्टोरेज और 4 GB रैम + 128 GB स्टोरेज जैसे 2 वेरिएंट आते हैं। इस फोन में वर्चुअल रैम का भी विकल्प मिलता है। इसके साथ ही फोन में 2 TB तक की एक्सटर्नल स्टोरेज भी मिलेगी। 

इस फोन में 13 MP का AI डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए दोनों फोन में 8 MP का फ्रंट कैमरा लगाया गया है। Redmi A7 Pro में 6000 mah की बड़ी बैटरी लगाई गई है। दोनों फोन में 15W की फास्ट चार्जिंग का फीचर मौजूद है। 

REDMI A7 Pro एंड्रॉयड 16 पर आधारित Xiaomi HyperOS3 पर काम करेगा। कंपनी फोन पर 4 वर्ष का ओएस और 6 वर्ष का सिक्योरिटी अपडेट भी देगी। इनके अलावा फोन में AI फीचर्स के लिए Gemini का सपोर्ट भी मिलेगा। 



Source link