
Flipkart Goat Sale 2026: iPhone 17 Pro का नाम बाजार के सबसे महंगे स्मार्टफोन में आता है। इसका शानदार कैमरा का कोई तोड़ नहीं है। लेकिन अब फ्लिपकार्ट गोट सेल में ना सिर्फ इसकी कीमत में कटौती कर दी गई है बल्कि इस पर सुपर से ऊपर ऑफर पेश कर दिया गया है। इससे यह बहुत सस्ती कीमत में मिल रहा है।
फ्लिपकार्ट गोट सेल में iPhone 17 Pro के 256GB वेरिएंट की कीमत 1,32,900 रुपये से घटाकर अब 1,24,900 रुपये कर दी गई है। इसी तरह 512 GB वेरिएंट की कीमत भी 1,52,900 रुपये से घटाकर अब 1,44,900 रुपये कर दी है।
लेकिन अगर आप यहां से सेल के दौरान iPhone 17 Pro को फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदेंगे तो आपको 10,000 रुपये का बंपर डिस्काउंट मिलेगा।
इसके अलावा इस सेल में 47,350 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मौजूद है जिससे आप आईफोन 17 प्रो को बहुत सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं।
iPhone 17 Pro में 6.3 इंच की स्क्रीन पर Super Retina XDR डिस्प्ले मिलता है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है।
इस फोन में प्रो फ्यूजन ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 48 MP का मेन बैक कैमरा, 48 MP का दूसरा अल्ट्रा वाइड कैमरा और 48 MP का ही तीसरा टेलीफोटो कैमरा लगाया गया है। तो वहीं इस फोन में भी 18 MP का फ्रंट कैमरा ‘सेंटर स्टेज’ फीचर के साथ दिया गया है।
इसमें 6.3 इंच की स्क्रीन पर Super Retina XDR डिस्प्ले मिलता है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है।
बता दें कि iPhone 17 Pro कॉस्मिक ऑरेंज, सिल्वर और डीप ब्लू जैसे 3 रंगों में आता है।
ऐप्पल आईफोन 17 प्रो में A19 Pro चिप लगाई है। इस फोन में डायनेमिक आइलैंड भी मौजूद है। apple के अनुसार iPhone 17 Pro की बैटरी से 31 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक मिल सकता है। इस आईफोन को IP68 की रेटिंग दी गई है जो पानी और धूल मिट्टी से सुरक्षा प्रदान करने का प्रमाण देती है।