Fake Birthday डालकर नहीं चला पाएंगे Social Media! Meta का नया AI टूल अब मिनटों में पकड़ लेगा Under-13 अकाउंट्स


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • 13-17 साल के यूजर्स के लिए विशेष सुरक्षा सेटिंग्स लागू होंगी.

Meta AI Tool: Meta ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कम उम्र के बच्चों के फर्जी अकाउंट्स रोकने के लिए बड़ा कदम उठाया है. कंपनी अब ऐसे यूजर्स की पहचान करने के लिए नए AI सिस्टम का इस्तेमाल कर रही है जो अपनी असली उम्र छुपाकर Instagram और Facebook पर अकाउंट बना रहे हैं. खासतौर पर यह फीचर उन बच्चों को पकड़ने के लिए तैयार किया गया है जिनकी उम्र 13 साल से कम है लेकिन उन्होंने गलत जन्मतिथि डालकर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल शुरू कर दिया.

सिर्फ जन्मतिथि नहीं फोटो और वीडियो भी करेगा स्कैन

Meta का नया सिस्टम केवल प्रोफाइल में लिखी उम्र पर भरोसा नहीं करेगा. कंपनी का AI अब यूजर्स की पोस्ट, बायो, कैप्शन और कमेंट्स को भी एनालाइज करेगा. अगर किसी पोस्ट में जन्मदिन, स्कूल क्लास या उम्र से जुड़े संकेत मिलते हैं तो सिस्टम उस अकाउंट को जांच के दायरे में ला सकता है.

इसके अलावा AI फोटो और वीडियो में दिखाई देने वाले विजुअल संकेतों को भी समझने की कोशिश करेगा. इसमें शरीर की बनावट, लंबाई और अन्य सामान्य शारीरिक संकेतों के आधार पर अनुमान लगाया जाएगा कि यूजर किस उम्र वर्ग का हो सकता है.

हालांकि Meta ने साफ किया है कि यह Facial Recognition तकनीक नहीं है. कंपनी के मुताबिक AI किसी व्यक्ति की पहचान नहीं करता बल्कि केवल सामान्य उम्र का अनुमान लगाने की कोशिश करता है.

फर्जी उम्र पकड़ी गई तो तुरंत बंद होगा अकाउंट

अगर AI को किसी अकाउंट पर शक होता है कि वह 13 साल से कम उम्र के बच्चे का है तो Meta उसे तुरंत बंद कर सकता है. इसके बाद यूजर को अपनी असली उम्र साबित करने के लिए सरकारी पहचान पत्र जैसे दस्तावेज जमा करने होंगे. अगर यूजर उम्र साबित नहीं कर पाता, तो अकाउंट स्थायी रूप से हटाया जा सकता है. वहीं 13 से 17 साल के ऐसे यूजर्स जिन्होंने खुद को वयस्क बताया है उनके अकाउंट्स को Teen Account मोड में डाल दिया जाएगा.

Teen Account में मिलेंगी सीमित सुविधाएं

Teen Account मोड में कई तरह की सुरक्षा सीमाएं लागू होंगी. इसमें अनजान लोगों के मैसेज सीमित हो जाएंगे हानिकारक कमेंट्स छिपाए जाएंगे और संवेदनशील कंटेंट तक पहुंच कम कर दी जाएगी. Meta के अनुसार 16 साल से कम उम्र के यूजर्स इन सेटिंग्स को बदलने के लिए माता-पिता की अनुमति के बिना बदलाव नहीं कर पाएंगे.

आखिर Meta ने अब इतना बड़ा कदम क्यों उठाया?

पिछले कुछ समय से बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर Meta पर लगातार दबाव बढ़ रहा था. कई रिपोर्ट्स में सामने आया कि बड़ी संख्या में बच्चे आसानी से गलत उम्र डालकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल कर रहे थे. यूरोप और अमेरिका में कंपनी को बच्चों की सुरक्षा से जुड़े नियमों के उल्लंघन पर भारी जुर्माने का खतरा भी बताया जा रहा है. यही वजह है कि अब Meta ने AI आधारित Age Detection सिस्टम को तेजी से लागू करना शुरू कर दिया है.

यह भी पढ़ें:

AirPods में कैमरा लाकर क्या करने वाला है Apple? जानिए Meta AI Glasses से कितना अलग होगा ये नया AI गैजेट



Source link