Claude Mythos से पहले ही डरी बैठी है दुनिया, अब उसकी टक्कर में OpenAI भी ले आई नया मॉडल


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • OpenAI ने साइबर डिफेंस के लिए ‘Daybreak’ AI मॉडल लॉन्च किया है।
  • यह मॉडल सॉफ्टवेयर सुरक्षा को मजबूत करने और थ्रेट मॉडलिंग में मदद करेगा।
  • Daybreak, Claude Mythos से अलग है, जिसमें GPT-5.5 के विकल्प मिलते हैं।
  • OpenAI इसे Oracle, Cisco जैसी कंपनियों के साथ टेस्ट कर रही है।

OpenAI Daybreak: Anthropic के Claude Mythos के डर से अभी दुनिया उबर भी नहीं पाई है और अब OpenAI ने उसकी टक्कर में एक नया मॉडल लॉन्च कर दिया है. कंपनी के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने एक्स पर लिखा कि OpenAI ने Daybreak लॉन्च किया है. यह साइबर डिफेंस को तेज और सॉफ्टवेयर सिक्योरिटी को मजबूत करेगा. उन्होंने कहा कि OpenAI अधिक से अधिक कंपनियों के साथ काम करने को तैयार है ताकि साइबर सिक्योरिटी के मामले में उनकी मदद की जा सके. आइए जानते हैं कि इस मॉडल की खास बातें हैं और यह Claude Mythos से कितना अलग होने वाला है.

क्या है OpenAI Daybreak?

आसान भाषा में समझें तो यह साइबर सिक्योरिटी में मदद करने के लाया गया एआई मॉडल है. एआई आने के बाद साइबर अटैक लगातार एडवांस होते जा रहे हैं और कंपनियों को बेहतर और मजबूत साइबर डिफेंस की जरूरत है. यह मॉडल इस काम में कंपनियों की मदद कर सकता है. कंपनी का कहना है कि इस मॉडल में उसके एआई मॉडल्स और कोडेक्स की एजेंटिक कैपेबिलिटीज एक साथ मिलेंगी. इस मॉडल को साइबर सिक्योरिटी डिफेंस से जुड़े अलग-अलग टास्क के लिए यूज किया जा सकता है. यह सिक्योर कोड रिव्यू, थ्रेट मॉडलिंग पैच वैलिडेशन और डिपेंडेंसी रिस्क एनालिसिस जैसे काम कर सकता है.

Claude Mythos से कितना अलग है OpenAI Daybreak?

पहली नजर में दोनों ही मॉडल एक जैसे लगते हैं, लेकिन दोनों में कई अंतर भी है. Anthropic का Project Glasswing केवल Claude Mythos को यूज करता है. अभी तक इस मॉडल को पब्लिक के लिए रोलआउट नहीं किया गया है, जबकि Daybreak में GPT-5.5 और GPT-5.5-Cyber समेत तीन मॉडल का ऑप्शन मिलता है. दूसरा बड़ा अंतर यह है कि एंथ्रोपिक अपने मॉडल को केवल 40 कंपनियों के साथ टेस्ट कर रही है. दूसरी तरफ OpenAI का कहना है कि वह ज्यादा से ज्यादा कंपनियों के साथ इसे टेस्ट करने के लिए तैयार है. कंपनी पहले से ही ऑरेकल, सिस्को और क्लाउडफेयर जैसी कंपनियों के साथ काम कर रही है.

Claude Mythos से क्या खतरा है?

Claude Mythos इतना पावरफुल बताया जा रहा है कि यह किसी भी सॉफ्टवेयर और ऑपरेटिंग सिस्टम को हैक कर सकता है. इसके चलते इसे पब्लिक के लिए रोलआउट नहीं किया गया है. इसकी कैपेबिलिटीज को देखते हुए दुनियाभर की कंपनियां और सरकारें चिंतित हैं. यह कई सॉफ्टवेयर में सालों पुराने बग्स का पता लगा चुका है. इसलिए कंपनी इसे अपने ट्रस्टेड पार्टनर के साथ ही टेस्ट कर रही है. 

ये भी पढ़ें-

Elon Musk ने Anthropic को दी अपने सुपरकंप्यूटर की एक्सेस, अब तेज होगी एआई की रफ्तार



Source link