अगर आप ₹20,000 से कम बजट में एक अच्छा फ्रिज खरीदना चाहते हैं, तो आपके पास कई शानदार ऑप्शन मौजूद हैं. आजकल सिंगल डोर फ्रिज भी एडवांस फीचर्स के साथ आ रहे हैं, जैसे 4 और 5 स्टार रेटिंग, इन्वर्टर टेक्नोलॉजी और बेहतर कूलिंग सिस्टम. ये न सिर्फ बिजली की बचत करते हैं, बल्कि खाने को लंबे समय तक ताजा भी रखते हैं.
Godrej Fridge- इस बजट में Godrej का 194 लीटर 5 स्टार डायरेक्ट कूल रेफ्रिजरेटर एक बेहतरीन विकल्प है. इसमें Hygiene+ Inverter Technology, Turbo Cooling और Moisture Control जैसे फीचर्स मिलते हैं, जो खाने की फ्रेशनेस बनाए रखते हैं. इसकी कीमत करीब ₹16,990 है, जो इसे वैल्यू फॉर मनी बनाती है.
Haier Fridge- अगर आप थोड़ा किफायती ऑप्शन चाहते हैं, तो Haier का 190 लीटर 5 स्टार फ्रिज ₹15,290 में आता है. इसमें मजबूत ग्लास शेल्फ और फास्ट आइस मेकिंग टेक्नोलॉजी मिलती है, जिससे एक घंटे में बर्फ तैयार हो जाती है. ये छोटे परिवार के लिए अच्छा ऑप्शन है.
Voltas Beko Fridge- वोल्टास का 208 लीटर 5 स्टार रेफ्रिजरेटर भी इस रेंज में शानदार फीचर्स के साथ आता है. इसमें फ्रेश बॉक्स टेक्नोलॉजी, क्विक फ्रीज़ और चिलर जोन जैसे फीचर्स मिलते हैं. इसकी कीमत ₹16,990 है और यह थोड़ा ज्यादा स्पेस चाहने वालों के लिए सही रहेगा.
Bosch Fridge- बॉश का 226 लीटर 4 स्टार फ्रिज इस लिस्ट में सबसे बड़े स्टोरेज के साथ आता है. इसकी खास बात है कि यह पावर कट के दौरान 18 घंटे तक कूलिंग बनाए रख सकता है. इसकी कीमत करीब ₹17,790 है.
अगर डिजाइन और लुक्स आपके लिए जरूरी हैं, तो Whirlpool का 192 लीटर Vitamagic PRO फ्रिज अच्छा ऑप्शन है. इसमें Auto Defrost टेक्नोलॉजी दी गई है, जो बर्फ जमने की समस्या को कम करती है. इसकी कीमत ₹17,490 है.
इसके अलावा IFB और Sharp के फ्रिज भी इस बजट में अच्छे फीचर्स और भरोसेमंद परफॉर्मेंस के साथ आते हैं, जो छोटे परिवारों के लिए सही हैं.
फ्रिज खरीदते समय अपनी जरूरत के हिसाब से कैपेसिटी, स्टार रेटिंग और फीचर्स जरूर चेक करें. छोटे परिवार के लिए 175 से 200 लीटर का फ्रिज सही रहता है. अगर आप बिजली बचाना चाहते हैं, तो 5 स्टार मॉडल चुनना बेहतर रहेगा.
₹20,000 से कम में आज आपको कई अच्छे और भरोसेमंद रेफ्रिजरेटर मिल जाते हैं. सही चुनाव करके आप कम बजट में भी बेहतरीन कूलिंग और लंबे समय तक चलने वाला फ्रिज खरीद सकते हैं.