बच्चों का Screen Time कैसे करें कंट्रोल? Android और iPhone में App Limit लगाने का आसान तरीका

55 / 100 SEO Score

आज के समय में बच्चों का मोबाइल और स्क्रीन से जुड़ाव बहुत तेजी से बढ़ रहा है. ऑनलाइन क्लास, यूट्यूब वीडियो, गेम्स और सोशल मीडिया की वजह से बच्चे घंटों फोन या टैबलेट पर समय बिताने लगे हैं. ऐसे में माता-पिता के लिए बच्चों की स्क्रीन टाइम को कंट्रोल करना बहुत जरूरी हो गया है. ज्यादा स्क्रीन टाइम बच्चों की आंखों, नींद, पढ़ाई और मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकता है.

अगर आप भी अपने बच्चों की मोबाइल इस्तेमाल करने की आदत को सीमित करना चाहते हैं, तो Android और iPhone दोनों में आसान तरीके मौजूद हैं. इनकी मदद से आप किसी भी ऐप पर समय सीमा लगा सकते हैं.

Android फोन में स्क्रीन टाइम सेट करने के लिए

  1. सबसे पहले फोन की Settings में जाएं. वहां “Apps” या “Digital Wellbeing” का ऑप्शन मिलेगा.
  2. इसके बाद Screen Time या App Activity पर क्लिक करें.
  3. यहां आपको सभी ऐप्स की लिस्ट दिखाई देगी. हर ऐप के सामने एक hourglass यानी रेत घड़ी जैसा आइकन होगा. उस पर क्लिक करके आप उस ऐप के लिए समय सीमा तय कर सकते हैं.
  4. जैसे अगर बच्चा YouTube ज्यादा देखता है, तो आप 1 घंटे की लिमिट लगा सकते हैं. समय पूरा होने पर ऐप अपने आप बंद हो जाएगा.

iPhone में भी यही सुविधा मिलती है.

  1. इसके लिए Settings में जाकर “Screen Time” पर क्लिक करें.
  2. फिर App & Website Activity में जाएं. अगर पासकोड नहीं है, तो पहले सेट करें.
  3. इसके बाद “Add Limit” पर टैप करें और जिस ऐप पर लिमिट लगानी है, उसे चुनें.
  4. फिर “Next” दबाकर समय तय कर दें. तय समय पूरा होने के बाद बच्चा उस ऐप को आसानी से इस्तेमाल नहीं कर पाएगा.

अगर कई ऐप्स पर अलग-अलग टाइमर लगाना मुश्किल लगे, तो आप Play Store या App Store से पेरेंटल कंट्रोल control या lock screen apps भी डाउनलोड कर सकते हैं.

ये ऐप्स पूरे फोन के इस्तेमाल को सीमित करने में मदद करते हैं.

सिर्फ टेक्नोलॉजी पर निर्भर रहना ही काफी नहीं है. माता-पिता को खुद भी बच्चों के सामने कम मोबाइल इस्तेमाल करना चाहिए और उन्हें आउटडोर गेम्स, किताबें पढ़ने और दूसरी एक्टिविटीज़ के लिए प्रेरित करना चाहिए.