Airtel को टक्कर! Vi ने इन यूज़र्स को 3 महीने के लिए मुफ्त मिलेगा Spotify Premium, कैसे उठाएं फायदा


Vodafone Idea (Vi) ने अपने पोस्टपेड ग्राहकों के लिए एक नया ऑफर पेश किया है. अब कंपनी चुनिंदा पोस्टपेड प्लान्स के साथ 3 महीने का Spotify Premium बिल्कुल मुफ्त दे रही है. इस ऑफर के जरिए Vi अपने ग्राहकों को बेहतर एंटरटेनमेंट एक्सपीरियंस देना चाहती है और दूसरे टेलीकॉम ऑपरेटर्स से मुकाबला भी मजबूत करना चाहती है.

इस ऑफर का फायदा नए और मौजूदा दोनों Vi पोस्टपेड यूजर्स उठा सकते हैं. हालांकि, स्पॉटिफाई प्रीमियम का फ्री सब्सक्रिप्शन केवल उन्हीं ग्राहकों को मिलेगा जिन्होंने पहले कभी स्पॉटिफाई प्रीमियम का इस्तेमाल या भुगतान नहीं किया है.

किन प्लान्स में मिलेगा फायदा?

Vi के ₹451, ₹551, ₹751 और ₹1,201 वाले इंडिविजुअल पोस्टपेड प्लान्स के साथ 3 महीने का स्पॉटिफाई प्रीमियम मुफ्त मिलेगा. वहीं, फैमिली पोस्टपेड प्लान्स जैसे ₹701, ₹751, ₹871, ₹1,201, ₹1,301, ₹1,401, ₹1,526 और ₹1,601 में भी यह सुविधा शामिल है.

इस ऑफर को एक्टिवेट करने के लिए यूजर्स को Vi App पर जाकर स्पॉटिफाई प्रीमियम क्लेम करना होगा.

3 महीने बाद क्या होगा?

फ्री ट्रायल खत्म होने के बाद यूजर्स चाहें तो स्पॉटिफाई प्रीमियम जारी रख सकते हैं. इसके लिए Vi की Add to Bill सुविधा का इस्तेमाल किया जा सकेगा. ऐसे में स्पॉटिफाई प्रीमियम का ₹139 प्रति माह शुल्क सीधे आपके पोस्टपेड बिल में जुड़ जाएगा.

Spotify Premium में क्या मिलता है?

स्पॉटिफाई प्रीमियम के साथ यूजर्स बिना विज्ञापन (Ad-Free) के गाने सुन सकते हैं. इसके अलावा ऑफलाइन डाउनलोड, बेहतर ऑडियो क्वालिटी, किसी भी गाने को अपनी पसंद के अनुसार चलाने की सुविधा और AI आधारित प्लेलिस्ट जैसे फीचर्स भी मिलते हैं.

Vi लगातार अपने 5G नेटवर्क का विस्तार भी कर रही है. ऐसे में स्पॉटिफाई प्रीमियम जैसा ऑफर कंपनी के लिए नए पोस्टपेड ग्राहकों को आकर्षित करने में मददगार साबित हो सकता है. अगर आप पहले से Vi पोस्टपेड यूजर हैं और स्पॉटिफाई प्रीमियम कभी इस्तेमाल नहीं किया है, तो यह ऑफर आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है.



Source link