- एयर कूलर कम कीमत, बिजली बचाता है, सूखी गर्मी में प्रभावी है।
- पोर्टेबल एसी नम मौसम में भी ठंडक देता है, कंट्रोल्ड कूलिंग प्रदान करता है।
- कूलर पानी से, एसी रेफ्रिजरेशन से हवा ठंडी करते हैं, अलग-अलग जरूरतें।
- सीमित बजट के लिए कूलर, निरंतर ठंडक हेतु पोर्टेबल एसी बेहतर विकल्प।
Air Cooler Vs Portable AC: जैसे-जैसे तापमान बढ़ता है वैसे-वैसे ठंडक पाने के विकल्पों पर चर्चा तेज हो जाती है. आमतौर पर लोगों के सामने दो ऑप्शन होते हैं एयर कूलर और पोर्टेबल एसी. दोनों ही अपने-अपने तरीके से राहत देते हैं लेकिन सवाल यह है कि आपके लिए कौन बेहतर रहेगा? आइए आसान भाषा में समझते हैं.
एयर कूलर
Air Cooler लंबे समय से भारतीय घरों का हिस्सा रहा है. इसकी सबसे बड़ी खासियत है कम कीमत और कम बिजली खपत करता है. कूलर हवा में नमी बढ़ाकर ठंडक देता है इसलिए यह सूखी गर्मी वाले इलाकों में ज्यादा असरदार होता है.
इसके इस्तेमाल में ज्यादा झंझट नहीं होता बस पानी भरो और चला दो. बिजली बिल भी ज्यादा नहीं आता जिससे यह बजट-फ्रेंडली विकल्प बन जाता है. हालांकि, ज्यादा उमस या ह्यूमिडिटी वाले मौसम में इसका असर कम हो जाता है. साथ ही, नियमित रूप से पानी भरना और सफाई करना जरूरी होता है. बता दें कि एयर कूलर में ज्यादा बिजली की बचत होती है वहीं, दूसरी ओर पोर्टेबल एसी ज्यादा बिजली खपत करता है.
पोर्टेबल एसी
Portable Air Conditioner आधुनिक जरूरतों के हिसाब से डिजाइन किया गया है. इसे आप कमरे से कमरे में आसानी से ले जा सकते हैं. यह कूलर की तरह हवा में नमी नहीं बढ़ाता बल्कि एसी की तरह हवा को ठंडा करता है. इसकी सबसे बड़ी ताकत है कि यह उमस भरे मौसम में भी अच्छा काम करता है. आपको ज्यादा ठंडी और कंट्रोल्ड कूलिंग मिलती है. लेकिन इसके साथ कुछ सीमाएं भी हैं जैसे ज्यादा बिजली खपत और ज्यादा कीमत. साथ ही, इसे चलाने के लिए एग्जॉस्ट पाइप की जरूरत होती है जिसे खिड़की या वेंट से बाहर निकालना पड़ता है.
दोनों के बीच मुख्य अंतर
एयर कूलर और पोर्टेबल एसी के बीच सबसे बड़ा फर्क उनके काम करने के तरीके में है. कूलर पानी के जरिए ठंडक देता है जबकि पोर्टेबल एसी रेफ्रिजरेशन तकनीक का इस्तेमाल करता है. जहां कूलर सस्ता और इको-फ्रेंडली है वहीं पोर्टेबल एसी ज्यादा पावरफुल और हर मौसम में असरदार होता है. कूलर बड़े खुले कमरों के लिए ठीक रहता है जबकि पोर्टेबल एसी छोटे बंद कमरों में बेहतर रिजल्ट देता है.
बिजली खपत और खरीदने में फायदा
अगर आपका बजट सीमित है और आप ऐसे इलाके में रहते हैं जहां हवा सूखी रहती है और बिजली की बचत भी करना चाहते हैं तो एयर कूलर आपके लिए सही रहेगा. वहीं, अगर आप ज्यादा आरामदायक और लगातार ठंडक चाहते हैं खासकर उमस वाले मौसम में तो पोर्टेबल एसी बेहतर विकल्प साबित हो सकता है. हालांकि, पोर्टेबल एसी में बिजली बिल ज्यादा आता है.
यह भी पढ़ें: