₹8,999 की शुरुआती कीमत में लॉन्च हुआ Lava Virat V1, जानिए 4G और 5G मॉडल में कौन है बेहतर


लावा ने भारत में अपने दो नए बजट स्मार्टफोन Virat V1 5G और Virat V1 लॉन्च कर दिए हैं. दोनों फोन ₹15,000 से कम कीमत में आते हैं और बड़ी बैटरी, बड़ा डिस्प्ले और IP64 रेटिंग जैसे फीचर्स के साथ पेश किए गए हैं. इन दोनों में लावा Virat V1 5G ज्यादा दमदार मॉडल है.

इसमें 5G सपोर्ट, Android 16 और 6,000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है. वहीं Virat V1 एक 4G फोन है, जिसमें 5,000mAh बैटरी और Android 15 Go Edition दिया गया है.

लावा Virat V1 5G और Virat V1 की कीमत

लावा Virat V1 5G की कीमत ₹12,999 रखी गई है. हालांकि, लॉन्च डे ऑफर के तहत इसे ₹11,999 में खरीदा जा सकेगा. वहीं लावा Virat V1 की कीमत ₹9,999 है. पहले दिन की सेल में यह फोन ₹8,999 में मिलेगा. दोनों स्मार्टफोन 4GB RAM और 64GB स्टोरेज के साथ आते हैं. साथ ही इनमें 4GB वर्चुअल RAM का भी सपोर्ट दिया गया है.

कब और कहां से खरीद सकेंगे?

लावा Virat V1 5G और Virat V1 की बिक्री 31 जुलाई दोपहर 12 बजे से शुरू होगी. इन दोनों स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट और लावा की आधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकेगा. ध्यान रहे कि लॉन्च ऑफर वाली कीमत सिर्फ पहले दिन के लिए ही होगी.

रंगों की बात करें तो:

  • Virat V1 5G: Arya Blue और Sonar Gold
  • Virat V1: Nilgiri Blue और Himalayan Silver

लावा दोनों फोन के साथ Doorstep After-Sales Service भी दे रही है, यानी जरूरत पड़ने पर कंपनी की टीम आपके घर आकर सर्विस देगी.

लावा Virat V1 5G के फीचर्स

Virat V1 5G में 6.75 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. फोन में Unisoc T8200 प्रोसेसर दिया गया है और यह Android 16 पर चलता है. इसमें 6,000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है. स्टोरेज को microSD कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है. कैमरे की बात करें तो इसमें 13MP का AI डुअल रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

लावा Virat V1 के फीचर्स

लावा Virat V1 में भी 6.75 इंच का HD+ डिस्प्ले मिलता है, लेकिन इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है. यह फोन Unisoc SC9863A प्रोसेसर पर चलता है और Android 15 Go Edition के साथ आता है. फोन में 5,000mAh की बैटरी, 13MP का रियर कैमरा और 5MP का सेल्फी कैमरा मिलता है.

धूल और पानी से भी रहेगा सुरक्षित
Virat V1 5G और Virat V1 दोनों में IP64 रेटिंग दी गई है. इसका मतलब है कि ये फोन धूल और पानी की हल्की छींटों से सुरक्षित रहेंगे.

अगर आपका बजट ₹15,000 से कम है और आप बड़ी बैटरी, बड़ा डिस्प्ले और 5G वाला फोन चाहते हैं, तो लावा Virat V1 5G एक अच्छा विकल्प हो सकता है. वहीं कम बजट में 4G फोन खरीदने वालों के लिए लावा Virat V1 भी एक बढ़िया ऑप्शन साबित हो सकता है.



Source link

0Shares