
एंड्रॉयड और आईफोन दोनों में वॉयस असिस्टेंट का फीचर मौजूद होता है. एंड्रॉयड में गूगल असिस्टेंट और आईफोन में सिरी जैसे कमांड सुनने के लिए यह फीचर माइक्रोफोन को लगातार को पावर मोड में एक्टिव रखता है. अगर आप इस सुविधा का इस्तेमाल नहीं करते हैं, तो इसे बंद कर सकते हैं. इससे आपकी प्राइवेसी के साथ-साथ बैटरी पर भी पॉजिटिव इंपैक्ट पड़ सकता है.

इसके अलावा कई एप्स इंस्टॉल करते समय माइक्रोफोन और कैमरा की परमिशन मांगते हैं. कई बार यह परमिशन उस ऐप के काम करने के लिए जरूरी भी नहीं होती. ऐसे में फोन की सेटिंग्स में जाकर परमिशन मैनेजर या प्राइवेसी सेक्शन में देखें कि किन ऐप्स को माइक्रोफोन और कैमरा एक्सेस मिला हुआ है. जिन ऐप्स को इसकी जरूरत नहीं है, उनकी परमिशन हटा दें.

कई स्मार्टफोन आपकी अक्सर जाने वाली जगहों का रिकॉर्ड भी से रखते हैं. इसके अलावा कई ऐप्स लगातार आपकी लोकेशन ट्रैक करते रहते हैं. अगर आपके किसी ऐप को हर समय लोकेशन की जरूरत नहीं है, तो इसकी परमिशन व्हाईल यूजिंग द ऐप या आस्क एवरी टाइम पर सेट कर दें. इससे कोई आपकी अनावश्यक लोकेशन ट्रैक नहीं कर पाएगा.

कई एप्स केवल एक फोटो अपलोड करने के लिए भी पूरी गैलरी का एक्सेस मांग लेते हैं, जहां संभव हो सिलेक्टेड फोटोज या सीमित फोटो एक्सेस का ऑप्शन चुने. इससे आपकी पूरी लाइब्रेरी किसी ऐप के पास नहीं जाएगी और आपकी पर्सनल फोटोज भी सेफ रहेंगी.

इसके अलावा कुछ ऐप्स बंद होने के बाद भी बैकग्राउंड में चलते रहते हैं और डेटा का इस्तेमाल करते हैं. ऐसे में सेटिंग्स में जाकर उन ऐप्स की बैकग्राउंड एक्टिविटी बंद कर दें, जिनकी लगातार जरूरत नहीं हो. इससे आपका अनावश्यक डेटा शेयरिंग बंद हो जाएगा.

वहीं होटल में मिलने वाले फ्री वाई-फाई का इस्तेमाल करते समय भी सावधान रहे. अगर जरूरी न हो तो होटल वाई-फाई की जगह पर्सनल डेटा का यूज करें, जिससे आपकी पर्सनल जानकारी ऑनलाइन हैकर्स के हाथ नहीं लगेगी.

वहीं कुछ स्मार्टफोन में वॉयस असिस्टेंट के अलावा भी कुछ फीचर होते हैं जो हमेशा आपकी आवाज सुनते रहते हैं. यह यह फीचर आपकी प्राइवेसी के लिए बड़ा खतरा बन सकता है. ऐसे में अगर आपके फोन में भी ऐसा फीचर है तो इसे तुरंत बंद कर दें.
Published at : 10 Jul 2026 10:24 AM (IST)