क्या आप भी ऐसे साफ करते हैं मोबाइल की स्क्रीन? एक छोटी गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान

आपको बता दें कि कई लोग स्क्रीन साफ करने के लिए टिश्यू पेपर, रफ कपड़ा, कपड़ों की आस्तीन या तौलिये का इस्तेमाल कर लेते हैं. ये चीजें देखने में मुलायम लगती हैं लेकिन इनमें मौजूद छोटे-छोटे रेशे स्क्रीन पर बारीक खरोंच डाल सकते हैं.

ऐसे में अगर आप अपने स्मार्टफोन की स्क्रीन को साफ करना चाहते हैं तो हमेशा माइक्रोफाइबर कपड़े का इस्तेमाल करना ही उचित माना जाता है. ये कपड़ा धूल और उंगलियों के निशान को बिना खरोंच छोड़े आसानी से साफ कर देता है.

कुछ लोग ग्लास क्लीनर, परफ्यूम, सैनिटाइजर या दूसरे केमिकल स्प्रे सीधे स्क्रीन पर छिड़क देते हैं. ऐसा करने से स्क्रीन की ओलियोफोबिक कोटिंग जिसे सेफ्टी लेयर भी कहा जाता है वो खराब हो सकती है जिससे स्क्रीन जल्दी गंदी होने लगती है और उसकी चमक भी कम हो जाती है.

इसके अलावा अगर स्क्रीन पर ज्यादा गंदगी हो तो कपड़े को हल्का-सा पानी या स्क्रीन क्लीनिंग सॉल्यूशन से भिगो सकते हैं. पहले उसे कपड़े पर लगाएं और फिर धीरे-धीरे स्क्रीन को साफ करें. ध्यान रखें कि किसी भी तरह का लिक्विड डायरेक्ट स्क्रीन पर नहीं डालना चाहिए.

फोन की स्क्रीन साफ करने से पहले डिवाइस को बंद कर देना बेहतर होता है. अगर संभव हो तो चार्जर और दूसरे एक्सेसरीज भी हटा दें. इससे सफाई करना आसान होता है और किसी तरह की टेक्निकल समस्या होने की संभावना कम हो जाती है. स्क्रीन को साफ करते समय ज्यादा दबाव न डालें. हल्के हाथों से कपड़ा घुमाकर सफाई करें. इससे स्क्रीन सेफ रहती है और उस पर फालतू का दबाव नहीं पड़ता है.

आपको बता दें कि अगर आपका फोन पूरे दिन इस्तेमाल होता है तो दिन में एक बार स्क्रीन साफ करना ठीक रहता है. लेकिन वहीं अगर आपका फोन ज्यादा धूल वाले इलाकों में इस्तेमाल होता है तो जरूरत के अनुसार आप फोन को साफ कर सकते हैं.

आज के प्रीमियम स्मार्टफोन्स की डिस्प्ले बदलवाने का खर्च हजारों रुपये तक पहुंच सकता है. ऐसे में स्क्रीन की सफाई करते समय सही कपड़े और सही तरीके का इस्तेमाल करना बेहद जरूरी है. छोटी-सी लापरवाही आपकी स्क्रीन को डायरेक्ट नुकसान पहुंचा सकती है जिसके बाद आपको उसे ठीक कराने के लिए मोटी रकम देनी पड़ेगी.