55 डिग्री में भी घर को कूल कर देंगे ये ब्रांडेड 1.5 Ton AC, कीमत नहीं ज्यादा, मिलता है Wifi और AI फीचर्स भी


अगर आप इस गर्मी नया 1.5 टन स्प्लिट एसी खरीदने की सोच रहे हैं और आपका बजट 40,000 रुपये तक है, तो बाजार में कई ऐसे मॉडल मौजूद हैं जो शानदार कूलिंग के साथ स्मार्ट फीचर्स भी ऑफर करते हैं. AI बेस्ड कूलिंग, इन्वर्टर टेक्नोलॉजी, कन्वर्टिबल मोड और एयर प्यूरीफिकेशन जैसे फीचर्स अब इस प्राइस रेंज में भी मिलने लगे हैं. ऐसे में सही एसी चुनना थोड़ा मुश्किल हो सकता है. इसलिए आइए जानते हैं ₹40,000 से कम कीमत वाले 5 बेहतरीन 1.5 टन स्प्लिट एसी के बारे में….

Panasonic 1.5 Ton 3 Star Premium Wi-Fi Inverter Smart Split AC उन लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन है जो स्मार्ट होम फीचर्स चाहते हैं. ये एसी Wi-Fi कनेक्टिविटी, Matter और MirAIe सपोर्ट के साथ आता है. इसमें AI-पावर्ड कूलिंग, 8-इन-1 कन्वर्टिबल मोड, DustBuster टेक्नोलॉजी और PM0.1 एयर फिल्टर मिलता है. कॉपर कंडेंसर के साथ ये 55 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में भी कूलिंग देने का दावा करता है. इसकी मौजूदा कीमत ₹36,990 है.

Voltas 1.5 Ton 3 Star Inverter Split AC भी इस बजट में एक मजबूत ऑप्शन है. इसमें 6-इन-1 कन्वर्टिबल मोड, AI बेस्ड कूलिंग, 4-वे स्विंग, स्लीप मोड और ऑटो क्लीन जैसे फीचर्स दिए गए हैं. कॉपर कंडेंसर इसकी लंबी उम्र और बेहतर परफॉर्मेंस सुनिश्चित करता है. इसकी कीमत फिलहाल ₹37,690 है.

अगर आप Samsung ब्रांड पसंद करते हैं, तो Samsung 1.5 Ton 3 Star Bespoke AI Inverter Smart Split AC पर भी नजर डाल सकते हैं. इसमें AI कूलिंग, Wi-Fi कनेक्टिविटी, वॉयस कंट्रोल और डिजिटल इन्वर्टर टेक्नोलॉजी मिलती है. 4-वे स्विंग और कॉपर कंडेंसर के साथ यह तेज और समान कूलिंग देने में सक्षम है. इसकी कीमत ₹36,490 है.

IFB 1.5 Ton 3 Star AI Powered Inverter Split AC में AI ऑपरेशन, Hybrid Mode और 8-इन-1 Flexi Mode जैसे स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं. इसके अलावा इसमें हेवी-ड्यूटी कंप्रेसर, सेल्फ क्लीन टेक्नोलॉजी, ड्यूल गोल्ड फिन्स और 100% कॉपर ट्यूब्स दिए गए हैं, जो इसे लंबे समय तक टिकाऊ बनाते हैं. इसकी कीमत ₹36,990 है.

अगर आप बेहतर एनर्जी एफिशिएंसी चाहते हैं, तो Daikin 1.5 Ton 4 Star Inverter Split AC एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. इसमें बिल्ट-इन स्टेबलाइजर, PM2.5 फिल्टर, Dew Clean टेक्नोलॉजी और Hepta Sense फीचर दिया गया है. साथ ही ट्रिपल डिस्प्ले और कॉपर कंडेंसर इसे और भी प्रीमियम बनाते हैं. इसकी मौजूदा कीमत ₹39,490 है.

अगर आपका बजट ₹40,000 तक है, तो ये सभी एसी शानदार कूलिंग, स्मार्ट फीचर्स और बेहतर एनर्जी सेविंग का अच्छा कॉम्बिनेशन ऑफर करते हैं. खरीदने से पहले अपनी जरूरत, बिजली की खपत और स्मार्ट फीचर्स को ध्यान में रखकर सही मॉडल चुनना बेहतर रहेगा.



Source link