बड़ी बैटरी चाहिए? Realme P4x 4G में मिलेगी 8000mAh पावर, मिलेगी AI Pulse Light, कीमत बजट में


रियलमी ने अपनी P सीरीज का आगे बढ़ाते हुए कुछ ग्लोबल मार्केट्स में नया रियलमी P4x 4G लॉन्च कर दिया है. नाम भले ही P4x 5G जैसा हो, लेकिन यह स्मार्टफोन कई मामलों में उससे अलग है. कंपनी ने इसमें पहले से बड़ी बैटरी, नया डिजाइन और अलग प्रोसेसर दिया है, जिससे यह लंबी बैटरी लाइफ चाहने वाले यूजर्स के लिए एक आकर्षक विकल्प बन सकता है.

फोन में 6.8 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. इससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग का एक्सपीरिएंस ज्यादा स्मूथ महसूस होता है. इस बार कंपनी ने पंच-होल डिजाइन की जगह वॉटरड्रॉप नॉच का इस्तेमाल किया है, जिसमें फ्रंट कैमरा मौजूद है.

8000mAh बैटरी बनी सबसे बड़ी खासियत
रियलमी P4x 4G की सबसे बड़ी ताकत इसकी 8000mAh की बैटरी है. यह P4x 5G में मिलने वाली 7000mAh बैटरी से भी बड़ी है. एक बार चार्ज करने पर फोन लंबे समय तक वीडियो स्ट्रीमिंग, सोशल मीडिया और कॉलिंग जैसे काम आसानी से संभाल सकता है. चार्जिंग के लिए इसमें 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है, जिससे बैटरी कम समय में चार्ज हो जाती है.

रियलमी P4x 4G में Unisoc T7250 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है. इसके साथ 4GB LPDDR4X RAM और 64GB से लेकर 256GB तक स्टोरेज का विकल्प मिलता है. अगर ज्यादा स्टोरेज की जरूरत हो तो माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से इसे और बढ़ाया जा सकता है.

50MP कैमरा और नया AI Pulse डिजाइन
फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का ऑटोफोकस रियर कैमरा दिया गया है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है. कैमरा सेटअप भले ही सिंगल हो, लेकिन रोजमर्रा की फोटोग्राफी के लिए यह पर्याप्त माना जा सकता है.

डिजाइन की बात करें तो फोन के बैक पैनल पर नया AI Pulse Light दिया गया है, जो इसे अलग लुक देता है. सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है. इसके अलावा USB Type-C पोर्ट, 3.5mm हेडफोन जैक और IP64 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग भी मिलती है. इतनी बड़ी बैटरी के बावजूद फोन की मोटाई 8.78mm और वजन 219 ग्राम रखा गया है.

कनेक्टिविटी के लिए रियलमी P4x 4G में डुअल सिम सपोर्ट, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.2, Bluetooth LE और GPS जैसे फीचर्स दिए गए हैं. फोन Phantom Navy और Rally White दो रंगों में उपलब्ध है.

कितनी है कीमत?
कीमत की बात करें तो 4GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत MYR 799 (करीब 16,500 रुपये) रखी गई है. फिलहाल कंपनी ने भारत में इसकी लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया है.



Source link