Redmi 15A 5G पर अब आया सुपर से ऊपर ऑफर, जानिए बड़ी बैटरी वाला फोन कहां मिल रहा सबसे सस्ता



Redmi 15A 5G मार्च के महीने में भारत में लॉन्च हुआ था जिसमें 6300 mah की बैटरी दी गई है। यह कंपनी का बजट स्मार्टफोन है जो अब ऑफर के साथ उपलब्ध हो गया है। इस कारण यह अब काफी सस्ती कीमत में मिल रहा है।  

फ्लिपकार्ट पर REDMI 15A फोन के 4GB रैम + 64GB स्टोरेज की कीमत 14,999 रुपये, 4GB रैम + 128GB स्टोरेज की कीमत 15,999 रुपये और 6GB रैम + 128GB स्टोरेज की कीमत 17,999 रुपये है। अगर आप इस फोन को फ्लिपकार्ट एसबीआई या फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदेंगे तो आप फोन पर 800 से 900 रुपये का डिस्काउंट पा सकेंगे। 

इसके अलावा यहां फोन पर 12,650 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी दिखाई दे रहा है, जिससे यह फोन आपको बहुत सस्ती कीमत में मिल सकता है।  

यह फोन 5G Awesome Blue, Amaze Purple और Ace Black जैसे 3 कलर्स में मिलता है। इस फोन में 6.9 इंच की स्क्रीन पर HD+ डिस्प्ले मिलेगा। फोन में 120 hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। कंपनी के अनुसार इस फोन में सेगमेंट का सबसे बड़ा और स्मूद डिस्प्ले है। इस फोन में 800 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। रेडमी फोन में Octa-core T8300 5G प्रोसेसर लगाया गया है। यह फोन 4GB रैम + 64GB स्टोरेज, 4GB रैम + 128GB स्टोरेज और 6GB रैम + 128GB स्टोरेज जैसे 3 वेरिएंट में पेश हुआ है। फोन में एसडी कार्ड के जरिए एक्सटर्नल मेमोरी का भी विकल्प दिया गया है।   

कैमरा की बात करें तो Redmi 15A 5G फोन में डुअल कैमरा सेटअप है जिसमें 32 MP का मेन बैक कैमरा के साथ सेंसर लगाया गया है। सेल्फी और वीडियो के लिए फोन में 8 MP का कैमरा उपलब्ध है। इस स्मार्टफोन में 6300 mah की बैटरी दी गई है। कंपनी फोन के साथ 15W का फास्ट चार्जर भी दे रही है। फोन में 7.5 W की रिवर्स चार्जिंग का फीचर भी मौजूद है। 

यह फोन एंड्रॉयड 16 पर आधारित HyperOS 3.O पर काम करता है। कंपनी फोन पर 4 वर्ष के ओएस और 6 वर्ष तक सिक्योरिटी अपडेट देगी। Redmi 15A को IP52 की रेटिंग मिली है जो फोन को पानी और धूल-मिट्टी से सुरक्षित रखने की जानकारी देती है। इसके साथ ही फोन में वॉल्यूम को 200 प्रतिशत तक बढ़ाने की सुविधा मिलती है। यह डुअल सिम फोन 5जी नेटवर्क पर काम करता है।   



Source link