LED लाइट इफेक्ट्स और प्रीमियम डिजाइन के साथ आएगा Tecno Camon Slim, सैमसंग, वीवो से होगी टक्कर?


Powered by :

Last Updated:

Tecno Camon Slim 21 जून को लॉन्च हो सकता है. फोन में 6.39mm स्लिम डिजाइन, MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर, 5600mAh बैटरी और Sony LYTIA कैमरा मिलने की उम्मीद है. जानिए लॉन्च से पहले सामने आई सभी डिटेल्स.

ख़बरें फटाफट

LED लाइट इफेक्ट्स और प्रीमियम डिजाइन के साथ आएगा Tecno Camon SlimZoom

Tecno Camon Slim का टीजर जारी, 60W फास्ट चार्जिंग के साथ हो सकता है लॉन्च

चीनी स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी टेक्नो ने अपने आगामी स्मार्टफोन Tecno Camon Slim के लॉन्च को ऑफिशियली टीज कर दिया है. पिछले कुछ दिनों से इस फोन को लेकर कई लीक और अफवाहें सामने आ रही थीं, लेकिन अब कंपनी ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी लॉन्चिंग की पुष्टि कर दी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह स्मार्टफोन 21 जून को ग्लोबल बाजारों में लॉन्च किया जा सकता है.

टेक्नो के जारी किए गए टीजर वीडियो में तीन दिन का काउंटडाउन दिखाई दिया है, जिससे हिंट मिलता है कि लॉन्च इवेंट जल्द होने वाला है. फिलहाल युगांडा में इस स्मार्टफोन की प्री-बुकिंग भी शुरू हो चुकी है, जहां ग्राहकों को खास ऑफर्स और डिस्काउंट दिए जा रहे हैं.

डिजाइन की बात करें तो Tecno Camon Slim का सबसे बड़ा हाईलाइट इसकी बेहद पतली बॉडी प्रोफाइल हो सकती है. लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोन की मोटाई केवल 6.39mm हो सकती है, जो इसे टेक्नो के सबसे स्लिम स्मार्टफोन्स में शामिल कर सकती है. कंपनी ने फोन को कई बेहतरीन कलर ऑप्शनन में पेश करने की तैयारी की है.

फोन के पीछे एक चौड़ा हॉरिजॉन्टल कैमरा मॉड्यूल देखने को मिल सकता है, जिसमें कई कैमरा सेंसर और LED फ्लैश मौजूद होंगे.

खास बात यह है कि कैमरा मॉड्यूल में दिए गए दो गोलाकार डिजाइन LED लाइट इफेक्ट्स के साथ नोटिफिकेशन, कॉल और चार्जिंग स्टेटस दिखा सकते हैं. ये डिजाइन Tecno Spark Slim से प्रेरित माना जा रहा है.

मिल सकती है 8जीबी रैम
स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Tecno ने अभी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन लीक रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर दिया जा सकता है. इसके साथ 8GB RAM मिलने की उम्मीद है, जिससे मल्टीटास्किंग और गेमिंग का एक्सपीरिएंस बेहतर हो सकता है.

फोटोग्राफी के लिए फोन में Sony LYTIA 600 प्राइमरी कैमरा सेंसर मिलने की उम्मीद है. वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 5600mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो 60W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी.

21 जून का है इंतजार
अगर ये सभी लीक सही साबित होते हैं, तो Tecno Camon Slim मिड-रेंज स्मार्टफोन बाजार में एक मजबूत विकल्प बन सकता है. अब सभी की नजर 21 जून के लॉन्च इवेंट पर टिकी हुई है, जहां इस स्मार्टफोन के सभी फीचर्स और कीमत का खुलासा होगा.

About the Author

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें



Source link