
Lava Bold N2 5G: भारतीय कंपनी लावा ने हाल ही में अपना सबसे सस्ता नया 5जी स्मार्टफोन Lava SHARK 2 5G लॉन्च किया था। अभी इस फोन की सेल भी शुरू नहीं हुई थी कि कंपनी ने अपना एक और सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन Lava Bold N2 5G लॉन्च कर दिया है। हालांकि इन दोनों फोन के लगभग फीचर्स एक समान हैं। बस Bold N2 5G जहां एमेजोन पर उपलब्ध होगा तो वहीं Shark 2 5G रिटेल स्टोर के जरिए बाजार से खरीदा जा सकेगा।
डिस्प्ले– लावा के इस नए फोन में 6.75 इंच की स्क्रीन पर HD+ डिस्प्ले मिलेगा। फोन में 120 hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है।
प्रोसेसर- इस फोन में कंपनी ने UNISOC T8200 ऑक्टा कोर प्रोसेसर लगाया गया है।
रैम और मेमोरी- लावा बोल्ड एन2 5जी फोन में 4 GB रैम और 64 GB की स्टोरेज मिलेगी। इसके साथ ही फोन में वर्चुअल रैम का फीचर भी दिया है जिससे 4 जीबी तक रैम को बढ़ाया जा सकता है।
कैमरा- इस फोन में 13 MP के मेन बैक कैमरे के साथ दूसरा AI रियर कैमरा है। तो वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5 MP का फ्रंट कैमरा लगाया गया है।
बैटरी- इस फोन में 6000 mAh की बड़ी बैटरी लगाई गई है। लावा फोन के साथ 18W का फास्ट चार्जर भी देगी। कंपनी के अनुसार फुल चार्ज होने के बाद इस फोन से यूजर्स 13 घंटे से भी अधिक यूट्यूब देख सकेंगे।
अन्य फीचर्स- यह फोन एंड्रॉयड 16 के साथ पेश हुआ है। कंपनी के अनुसार यूजर्स फोन में ब्लोटवेयर फ्री ओएस का अनुभव करेंगे। इसका मतलब फोन में कोई फालतू ऐप नहीं होगी। लावा फोन पर 1 वर्ष का ओएस और 2 साल का सिक्योरिटी अपडेट देगी। इसके अलावा फोन को IP64 रेटिंग मिली है जो बताता है कि यह फोन धूल-मिट्टी और पानी पड़ने पर भी सुरक्षित रहेगा। कंपनी ग्राहकों के घर पर ही सर्विस उपलब्ध कराएगी।
Lava Bold N2 5G Regal Gold और Billionaire Blue जैसे 2 कलर्स में लॉन्च हुआ है। फोन की कीमत 12,999 रुपये है, लेकिन लॉन्च ऑफर के तहत यह फोन 11,999 रुपये की कीमत में मिलेगा। फोन की सेल 9 जून दोपहर 12 बजे से एमेजोन पर शुरू होगी।