
Samsung Galaxy F70e 5G कंपनी का सबसे सस्ता 5जी फोन है। इस कारण यह सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन भी है। अब फ्लिपकार्ट पर इस फोन को बंपर ऑफर के साथ उतार दिया है। इससे यह फोन अब बहुत सस्ती कीमत में मिल रहा है।
फ्लिपकार्ट पर इस समय Samsung Galaxy F70e 5G के 4 GB रैम वेरिएंट की कीमत 15,499 रुपये और 6 GB वेरिएंट की कीमत 17,499 रुपये है। अब अगर आप यहां इस फोन को फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक या फ्लिपकार्ट एसबीआई के क्रेडिट कार्ड से खरीदते हैं तो आपको 775 से 875 रुपये का बड़ा डिस्काउंट मिलेगा।
इसके अलावा फ्लिपकार्ट पर 6,800 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी चल रहा है। इससे ग्राहक सभी ऑफर के साथ Samsung Galaxy F70e 5जी को बहुत सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं।
1 डिजाइन- फोन की बैक साइड पर प्लास्टिक की जगह लैदर फिनिश डिजाइन दिया गया है। यह फोन लाइमलाइट ग्रीन और स्पॉटलाइट ब्लू जैसे 2 रंगों में आता है। इस फोन को IP54 की रेटिंग दी गई है, जो फोन को पानी की बूंदें और धूल से सुरक्षा प्रदान करने का काम करती है।
2 डिस्प्ले– इस फोन में 6.7 इंच की स्क्रीन पर HD+ डिस्प्ले मिलेगा। स्मार्टफोन में 800 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है जिससे धूप में भी स्क्रीन पर डिस्प्ले दिखेगा। इसके अलावा फोन में 120 hz का रिफ्रेश रेट दिया है।
3 प्रोसेसर- प्रोसेसर की बात करें तो फोन में 2.4 GHz का ऑक्टा कोर Mediatek Dimensity 6300 प्रोसेसर लगाया गया है। इसका AnTuTu स्कोर 623K का है।
4 कैमरा- इस फोन में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 50 MP का मेन बैक कैमरा और 2 MP का डेप्थ कैमरा फ़्लैश के साथ दिया गया है। कंपनी के अनुसार इस फोन से काफी शार्प पोट्रेट फोटो खींच सकेंगे। सेल्फ़ी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 MP का फ्रंट कैमरा लगाया गया है।
5 मेमोरी और स्टोरेज- इस फोन के 2 वेरिएंट आए हैं जिनमें 4 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज के नाम शामिल है।
6 बैटरी- इस फोन में 6000 mah की बड़ी बैटरी लगाई गई है जिसके लिए आपको चार्जर अलग से खरीदना होगा।
7 अन्य फीचर्स- यह फोन Android 16 पर आधारित One UI 8 पर काम करता है। फोन 5जी के 12 बैंड को सपोर्ट करता है। इसके अलावा फोन में गूगल जेमिनी का सपोर्ट भी मिलता है।