
HMD Vibe2 5G: फिनलैंड की कंपनी HMD ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन HMD Vibe2 5G लॉन्च कर दिया है। यह बाजार का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन है हालांकि फिर भी कंपनी ने फोन में 50 MP का कैमरा और 6000 mah बैटरी जैसे कई अच्छे फीचर्स दिए हैं। खास बात यह भी है कि यह पहला फोन है जिसमें भारत का अपना AI चैटबॉट Indus AI का सपोर्ट दिया गया है।
डिजाइन- यह फोन Cosmic Lavender, Nordic Blue और Peach Pink जैसे 3 कलर्स के साथ पेश हुआ है।
डिस्प्ले- एचएमडी वाइब 2 में 6.75 इंच की स्क्रीन पर HD+ IPS डिस्प्ले मिलता है। फोन में 120 hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोन में 720 x 1600 पिक्सल पर रेजोल्यूशन मिलेगा।
रैम और मेमोरी- यह फोन 4GB रैम + 64GB स्टोरेज और 4GB रैम + 128GB स्टोरेज जैसे 2 वेरिएंट के साथ लॉन्च हुआ है। इस फोन में 1 TB तक की एक्सटर्नल स्टोरेज का विकल्प भी दिया गया है जिसके लिए आपको माइक्रो एसडी कार्ड की जरूरत पड़ेगी।
प्रोसेसर- कंपनी ने इस फोन में 2.3 ghz का Unisoc T8200 5G ऑक्टा कोर प्रोसेसर लगाया है।
कैमरा- एचएमडी वाइब 2 फोन में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 50 MP का मेन बैक कैमरा और दूसरा AI कैमरा फ़्लैश के साथ दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 MP का फ्रंट कैमरा लगाया गया है।
बैटरी– इस फोन में 6000 mAh की बड़ी बैटरी लगाई गई है। इसके साथ फोन में 18W का चार्जर भी दिया गया है।
अन्य फीचर्स- यह फोन एंड्रॉयड 16 के साथ पेश हुआ है।
HMD Vibe2 5G के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये और 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये रखी गई है। फोन की सेल 26 मई से Flipkart पर शुरू होगी।