धड़ाम से गिर गई Redmi Note 14 Pro की कीमत, बैंक ऑफर से और कम हुई कीमत, मिलता है 50MP कैमरा


अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यह सही समय हो सकता है. Redmi Note 14 Pro इस समय Flipkart पर शानदार डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है, जिससे यह मिड-रेंज सेगमेंट में एक जबरदस्त डील बन गया है.

फ्लिपकार्ट पर इस स्मार्टफोन की कीमत फिलहाल 23,999 रुपये रखी गई है, जो इसके लॉन्च प्राइस 28,999 रुपये से करीब 5,000 रुपये कम है. इसके अलावा, अगर आप Flipkart SBI बैंक क्रेडिट कार्ड या Axis बैंक कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको 1,200 रुपये का अडिशनल डिस्काउंट मिल सकता है.

इस तरह इसकी कीमत कम होकर सिर्फ 22,799 रुपये रह जाती है, जो इसे और भी आकर्षक बना देती है.

डील को और बेहतर बनाने के लिए फ्लिपकार्ट एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है, जिसमें पुराने स्मार्टफोन के बदले आपको 17,000 रुपये तक का अतिरिक्त फायदा मिल सकता है. हालांकि, एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने फोन की कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करेगी.

अगर आप एक साथ पूरा भुगतान नहीं करना चाहते, तो कंपनी No Cost EMI ऑप्शन भी दे रही है, जिसकी शुरुआत करीब 1,128 रुपये प्रति महीने से होती है.

फीचर्स की बात करें तो Redmi Note 14 Pro में 6.67-इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है. यह फोन MediaTek Dimensity 7300 Ultra प्रोसेसर से लैस है, जो स्मूथ परफॉर्मेंस और मल्टीटास्किंग के लिए जाना जाता है.

मिलता है ट्रिपल कैमरा
फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2MP का मैक्रो कैमरा शामिल है. वहीं, 5,500mAh की बड़ी बैटरी के साथ 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जिससे फोन जल्दी चार्ज हो जाता है और लंबे समय तक चलता है.

ड्यूरेबिलिटी के लिए इसमें Gorilla Glass Victus 2 का प्रोटेक्शन दिया गया है, जो इसे स्क्रैच और गिरने से काफी हद तक सुरक्षित रखता है.

Redmi Note 14 Pro इस समय अपने प्राइस, फीचर्स और ऑफर्स की वजह से एक वैल्यू-फॉर-मनी स्मार्टफोन साबित हो रहा है. अगर आप 25,000 रुपये के बजट में नया फोन लेना चाहते हैं, तो यह डील आपके लिए एक बेहतरीन मौका हो सकता है.



Source link