
Samsung Galaxy A57 5G हालांकि कंपनी का लेटेस्ट फोन है लेकिन अब फ्लिपकार्ट सेल में कंपनी ने इस फोन के पिछले मॉडल Samsung Galaxy A56 5G पर जबरदस्त ऑफर पेश कर दिया है। बता दें कि इस फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 50 MP का मेन OIS कैमरा, 12 MP का अल्ट्रा वाइड और 5 MP का मैक्रो कैमरा दिया गया है।
फ्लिपकार्ट सेल में Samsung Galaxy A56 5G के 8 जीबी रैम +128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 42,999 रुपये, 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 46,999 रुपये और 12 जीबी रैम +256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 52,499 रुपये है।
लेकिन यहां पर इस फोन को आप फ्लिपकार्ट ऐक्सिस या फ्लिपकार्ट एसबीआई के क्रेडिट कार्ड से खरीद कर 2150 रुपये का बंपर डिस्काउंट पा सकते हैं।
इसके अलावा यहां 30,650 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी चल रहा है जिससे ग्राहक फोन पर हजारों रूपए बचा सकते हैं।
Samsung Galaxy A56 ऑलिव, लाइट ग्रे और ग्रेफ़ाइट जैसे 3 रंगों में आता है। इस स्मार्टफोन में सैमसंग का अपना Exynos 1580 प्रोसेसर लगाया गया है। इस फोन में 6.7 इंच की स्क्रीन पर Full HD+ Super AMOLED डिस्प्ले मिलता है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है।
सैमसंग के स्मार्टफोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 50 MP का मेन OIS कैमरा, 12 MP का अल्ट्रा वाइड और 5 MP का मैक्रो कैमरा दिया गया है। तो वहीं 12 MP का फ्रंट कैमरा लगाया गया है।
Samsung Galaxy A56 फोन में 5,000 mAh की बैटरी मिलती है जो 45 W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन को IP67 की रेटिंग मिली है जो फोन को पानी और धूल से सुरक्षा प्रदान करती है। यह फोन Android 15 पर आधारित OneUI 7 पर चलता है।