WhatsApp ने यूज़र्स को दिया झटका, हमेशा के लिए हटा रहा है ये फीचर, लोगों को था पसंद!


Powered by :

Last Updated:

वॉट्सऐप जल्द ही अपना Avatar फीचर हटा रहा है. अब यूज़र्स नए अवतार नहीं बना पाएंगे और यह ऑप्शन सेटिंग्स से भी गायब हो जाएगा.

ख़बरें फटाफट

WhatsApp ने यूज़र्स को दिया झटका, हमेशा के लिए हटा रहा है ये फीचरZoom

अब WhatsApp में नहीं बना पाएंगे Avatar, जानिए पूरा मामला

WhatsApp एक बार फिर बड़ा बदलाव करने जा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी अब अपने Avatar फीचर को धीरे-धीरे बंद कर रही है. ये वही फीचर है, जिसकी मदद से यूज़र्स अपना डिजिटल अवतार बना सकते थे और उसे प्रोफाइल फोटो या स्टिकर के रूप में इस्तेमाल कर सकते थे.

इस नए बदलाव के बाद यूज़र्स अब न तो नया Avatar बना पाएंगे और न ही उसे एडिट कर सकेंगे. धीरे-धीरे यह ऑप्शन ऐप की सेटिंग्स, चैट इंफो स्क्रीन और कीबोर्ड से भी हटाया जा रहा है. यानी आने वाले समय में यह फीचर पूरी तरह गायब हो जाएगा.

पहले WhatsApp ने इस फीचर को काफी प्रमोट किया था. यूज़र्स अपने चेहरे, हेयरस्टाइल, कपड़े और एक्सप्रेशन के हिसाब से कस्टम अवतार बना सकते थे. इसके साथ ही अवतार स्टिकर्स और एनिमेशन जैसे फीचर्स भी जोड़े गए थे, जिससे चैटिंग और मजेदार हो सके.

फोटो: WABetaInfo

हालांकि, इतने अपडेट्स के बावजूद ये फीचर ज्यादा पॉपुलर नहीं हो पाया. ज्यादातर यूज़र्स आज भी अपनी असली फोटो, इमोजी और सामान्य स्टिकर्स का ही इस्तेमाल करना पसंद करते हैं. यही वजह है कि कंपनी अब इसे हटाने का फैसला ले रही है.

धीरे-धीरे हटेगा ये फीचर
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये बदलाव एक साथ सभी यूज़र्स के लिए नहीं आएगा, बल्कि धीरे-धीरे रोलआउट किया जा रहा है. कुछ यूज़र्स को पहले ही ऐप में नोटिफिकेशन मिल रहा है कि Avatar एडिटिंग अब उपलब्ध नहीं है, जबकि कई लोगों के फोन में यह सेक्शन पूरी तरह गायब हो चुका है.

हालांकि, एक राहत की बात यह है कि अगर आपने पहले से Avatar स्टिकर्स इस्तेमाल किए हैं, तो वे पूरी तरह हटेंगे नहीं. वे आपके हाल के (recent) या फेवरेट सेक्शन में बने रहेंगे और आप उन्हें इस्तेमाल कर पाएंगे. WhatsApp का यह कदम दिखाता है कि कंपनी अब उन्हीं फीचर्स पर ध्यान देना चाहती है, जिन्हें यूज़र्स वास्तव में ज्यादा इस्तेमाल करते हैं.

About the Author

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें



Source link