
Samsung Galaxy A37 5G को भारत में मार्च में Galaxy A57 5G के साथ लॉन्च किया था। इस फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ अच्छी रैम और स्टोरेज मिलती है। यह फोन Awesome Lavender, Awesome Graygreen, और Awesome Charcoal जैसे 3 कलर्स में आता है। लेकिन अब कंपनी ने एक महीने के अंदर इस फोन को जबरदस्त ऑफर के साथ पेश कर दिया है।
Samsung Galaxy A37 5G के 8 GB रैम + 128 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 41,999 रुपये, 8 GB रैम + 256 GB स्टोरेज की कीमत 47,499 रुपये और 12 GB रैम + 256 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 52,999 रुपये है। सैमसंग की भारतीय आधिकारिक साइट पर यह फोन जबरदस्त ऑफर के साथ मिल रहा है। अगर आप इस फोन को एचडीएफसी, एसबीआई, ऐक्सिस या आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदते हैं तो आपको फोन पर 3000 रुपये का बंपर इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।
यह ऑफर 30 अप्रैल तक चलेगा इसलिए अगर आपको इस ऑफर का लाभ उठाना है तो इस डेट तक यह फोन ऑफर के साथ उपलब्ध रहेगा।
Samsung Galaxy A37 5G Awesome Lavender, Awesome Graygreen, और Awesome Charcoal जैसे 3 कलर्स में बाजार में मौजूद है। इस फोन में 6.7 इंच की स्क्रीन पर Full HD+ Super AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। फोन में 120 hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है।
इस स्मार्टफोन में Exynos 1480 प्रोसेसर लगाया गया है। यह फोन 8 GB रैम + 128 GB स्टोरेज, 8 GB रैम + 256 GB स्टोरेज और 12 GB रैम + 256 GB स्टोरेज जैसे 3 वेरिएंट में पेश हुआ था।
इस फोन में भी ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जिसमें 50 MP का वाइड कैमरा, 8 MP का अल्ट्रा वाइड और 5 MP का मैक्रो कैमरा लगाया गया है। तो वहीं वीडियो कॉलिंग और सेल्फ़ी के लिए फोन में 12 MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। इस फोन में भी 5000 mAh की बैटरी लगाई गई है जिसके लिए 45W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। सैमसंग के अनुसार फोन की बैटरी 2 दिन तक का बैकअप देती है।
यह फोन भी Android 16 पर आधारित One UI 8.5 पर काम करेगा। कंपनी 6 सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ 6 वर्ष तक सिक्युरिटी अपडेट देगी।