iPhone 18 के लॉन्च से पहले धड़ाम से गिरी iPhone Air की कीमत, सबसे पतला आईफोन अब हुआ बेहद सस्ता, जानिए इस सुपरहिट ऑफर को



iphone air 1757440437727 16 9

iPhone 18 के लॉन्च और उसके फीचर्स को लेकर जहां मीडिया रिपोर्ट्स के जरिए नई नई जानकारी मिल रही है। तो वहीं दूसरी ओर पिछली iPhone 17 सीरीज के फोन अब जबरदस्त डिस्काउंट के साथ बाजार में उपलब्ध हो गए हैं। iPhone Air को ऐप्पल ने पिछले वर्ष पहली बार सबसे पतले आईफोन के रूप में पेश किया था। तब इसकी कीमत बहुत ज्यादा थी इसलिए बहुत लोग iPhone Air को नहीं खरीद पाए थे लेकिन अब इसकी कीमत घटा दी गई है। ऐसे में आईफोन एयर को अपना बनाने का अब सुनहरा अवसर है। 

पिछले वर्ष iPhone Air के 256GB वेरिएंट की कीमत 1,19,900 रुपये, 512 GB वेरिएंट की कीमत 1,39,900 रुपये और 1TB वेरिएंट की कीमत 1,59,900 रुपये थी। लेकिन अब Vijay Sales पर 256 GB वेरिएंट की कीमत घटाकर 98,790 रुपये, 512 GB वेरिएंट की कीमत 1,18,190 रुपये और 1TB वेरिएंट की कीमत 1,37,590 रुपये कर दी गई है।  

इतना ही नहीं अगर आपके पास आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई या ऐक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड है तो आपको 4000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। और अगर आपके पास एचडीएफसी बैंक का क्रेडिट कार्ड है तो आपको 4500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इन ऑफर के साथ आप बेहद सस्ती कीमत में विजय सेल्स से iPhone Air खरीद सकते हैं। 

iPhone Air की मोटाई मात्र 5.6 एमएम है। यह वजन में सिर्फ 165 ग्राम का है। यह स्पेस ब्लैक, क्लाउड व्हाइट, लाइट गोल्ड और स्काई ब्लू जैसे 4 रंगों में पेश हुआ है। iPhone Air में सिर्फ ई सिम ही लगाने का विकल्प मिलता है। 

इस फोन में 6.5 इंच की स्क्रीन पर सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले 120 Hz के ProMotion रिफ्रेश रेट के साथ मिलेगा। 3000 निट्स  तक की पीक ब्राइटनेस मिलेगी। फोन में डायनेमिक आइलैंड का फीचर भी मौजूद है। यह फोन 256GB, 512GB के साथ 1TB तक के स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध रहेगा।

iPhone Air में A19 प्रो चिप लगाई गई है। कैमरा की बात करें तो इसमें 48 MP का सिंगल फ्यूजन बैक कैमरा दिया गया है। हालांकि यही लेंस 12 MP के 2X टेलीफोटो कैमरा का भी काम कर सकता है। तो वहीं इस फोन में भी 18 MP का फ्रंट कैमरा ‘सेंटर स्टेज’ फीचर के साथ दिया गया apple अनुसार iPhone Air की बैटरी से 27 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक मिल सकता है। फोन को IP68 की रेटिंग दी गई है जो पानी और धूल मिट्टी से सुरक्षा प्रदान करने का प्रमाण देती है। 



Source link