Last Updated:
Redmi A7 4G और Redmi A7 Pro 4G भारत में आज फिर खरीदने के लिए उपलब्ध हैं. दोनों स्मार्टफोन 120Hz डिस्प्ले, बड़ी बैटरी, 13MP कैमरा और HyperOS के साथ आते हैं. जानिए कीमत, फीचर्स और कौन सा मॉडल आपके लिए बेहतर है.

Xiaomi का नया बजट धमाका! Redmi A7 सीरीज अब भारत में उपलब्ध.
शाओमी ने अपने नए बजट स्मार्टफोन Redmi A7 4G और Redmi A7 Pro 4G को भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध कर दिया है. हाल ही में लॉन्च हुए ये दोनों फोन कम कीमत में अच्छे फीचर्स देने के लिए लाए गए हैं. अगर आप 12 हजार रुपये से कम बजट में नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो ये दोनों मॉडल अच्छे विकल्प हो सकते हैं.
रेडमी A7 4G की कीमत 3GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 10,999 रुपये रखी गई है. वहीं रेडमी A7 Pro 4G का 4GB रैम और 64GB स्टोरेज मॉडल 11,999 रुपये में उपलब्ध है. शाओमी की आधिकारिक वेबसाइट पर ये फोन थोड़ी कम कीमत पर भी मिल रहे हैं. ग्राहक इन्हें अमेज़न, फ्लिपकार्ट, Mi.कॉम और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं.
दोनों स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिससे स्क्रॉलिंग और वीडियो देखने का एक्सपीरिएंस बेहतर होता है. रेडमी A7 Pro 4G में 6.9 इंच की बड़ी स्क्रीन मिलती है, जबकि रेडमी A7 4G में 6.88 इंच की डिस्प्ले दी गई है. Pro मॉडल की ब्राइटनेस भी ज्यादा है, जिससे धूप में स्क्रीन बेहतर दिखाई देती है.
दोनों फोन Unisoc T7250 प्रोसेसर पर काम करते हैं. इसके साथ LPDDR4X रैम और 64GB स्टोरेज मिलती है, जिसे माइक्रो SD कार्ड की मदद से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है. वर्चुअल रैम का सपोर्ट भी दिया गया है.
कैमरे की बात करें तो दोनों फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है. रोजमर्रा की फोटो, वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए यह सेटअप ठीक माना जा सकता है.
दमदार है बैटरी
बैटरी में थोड़ा अंतर है. Redmi A7 Pro 4G में 6,300mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जबकि Redmi A7 4G में 5,200mAh बैटरी मिलती है. दोनों फोन 15W चार्जिंग और 7.5W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं.
अगर आप कम बजट में बड़ी बैटरी, स्मूद डिस्प्ले और लंबे समय तक चलने वाला स्मार्टफोन चाहते हैं, तो Redmi A7 सीरीज आपके लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकती है.
About the Author
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें