Apple CEO टिम कुक ने इस फैसले को बताया अपनी सबसे बड़ी गलती, कहा- आज भी दुख है


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • टिम कुक ने 2012 के एप्पल मैप्स लॉन्च को बड़ी गलती माना।
  • लॉन्च के समय एप्पल मैप्स कई जगहों पर ठीक से काम नहीं कर रहा था।
  • एयरपावर और सेल्फ-ड्राइविंग कार प्रोजेक्ट भी कुक के कार्यकाल में असफल रहे।
  • टिम कुक को एप्पल वॉच और इसके स्वास्थ्य फीचर्स पर गर्व है।

Tim Cook Biggest Mistake: Apple CEO टिम कुक अगले कुछ महीनों में अपना पद छोड़ देंगे. 1 सितंबर से जॉन टर्नस उनकी जगह कंपनी के नए बॉस बन जाएंगे. हाल ही में कुक ने अपने करियर की सबसे बड़ी गलती के बारे में बताया है. उन्होंने कहा कि कंपनी का बॉस रहते हुए 2012 में आईफोन में ऐप्पल मैप्स को लॉन्च करना उनकी बड़ी गलती थी. कुक ने यह भी बताया कि अगर वो अपनी गलतियों की लिस्ट बनाने बैठ जाएं तो यह काफी लंबी होगी, लेकिन ऐप्पल प्रोडक्ट्स रिकॉल और कैंसिलेशन से बची रही, जिससे कंपनी को फायदा हुआ.

Apple Maps को बड़ी गलती क्यों मानते हैं कुक?

Apple Maps के बारे में बताते हुए कुक ने कहा कि यह प्रोडक्ट तैयार नहीं था, लेकिन हम इसकी लोकल टेस्टिंग कर रहे थे तो हमें लगा कि यह तैयार है. बता दें कि जब ऐप्पल ने इसे आईफोन में लॉन्च किया तो यह दुनिया के कई हिस्सों में काम नहीं कर रहा था. कई जगहों पर यह यूजर्स को गलत डायरेक्शन में भेज रहा था तो कुछ लैंडमार्क की गलत लेबलिंग की हुई थी. कुल मिलाकर यह गूगल मैप्स के मुकाबले में कहीं नहीं था. इस प्रोडक्ट में गड़बड़ का असर कंपनी की मैनेंजमेंट पर भी दिखा. इस घटना को लेकर कुक ने कंपनी के सॉफ्टवेयर चीफ Scott Forstall को फायर कर दिया था, जबकि उन्हें कंपनी के पूर्व CEO स्टीव जॉब्स का बहुत करीबी माना जाता था.

ये भी रहीं कुक की गलतियां

Apple Maps के अलावा कुक के सीईओ रहते हुए एयरपावर वायरलेस चार्जिंग मैट का लॉन्चिंग भी सफल नहीं रही थी. इसी तरह ऐप्पल ने कई सालों तक सेल्फ-ड्राइविंग कार बनाने की भी कोशिश की थी, लेकिन यह मेहनत रंग नहीं ला पाई. अच्छी बात यह रही कि इन घटनाओं से कंपनी कभी गहरे संकट में नहीं फंसी.

Apple Watch पर है कुक को प्राउड

अपनी सबसे बड़ी गलती के साथ-साथ कुक ने अपनी कामयाबी भी शेयर की है. ऐप्पल सीईओ ने कहा कि ऐसी कई चीजें हैं, जिन पर उन्हें गर्व है, लेकिन ऐप्पल वॉच और इसके हेल्थ फीचर्स की बात ही अलग है. ऐप्पल वॉच को 2014 में हार्ट-रेट मॉनिटर के साथ लॉन्च किया गया था. कुक ने बताया कि उन्हें पहले ऐप्पल वॉच नोट में एक यूजर ने बताया था कि इस डिवाइस की वजह से उसकी जान बची है. अब ऐसे कई नोट्स आते हैं, लेकिन पहला नोट बहुत खास था. 

ये भी पढ़ें-

एक नहीं, 2 बड़ी कैमरा अपग्रेड के साथ आएंगे iPhone 18 Pro Models, फोटो आएगी एकदम DSLR जैसी



Source link