- WhatsApp अब Apple CarPlay में एकीकृत हुआ, कार में इस्तेमाल आसान।
- नया इंटरफेस कार स्क्रीन पर चैट, कॉल, कॉन्टैक्ट्स तक पहुँच प्रदान करता है।
- ड्राइविंग के दौरान ध्यान बंटने से बचाने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
- ड्राइवर और यात्री अब सुरक्षित रूप से संचार कर सकते हैं।
WhatsApp in CarPlay: अब कार चलाते समय WhatsApp इस्तेमाल करना पहले से कहीं ज्यादा आसान और सुरक्षित हो गया है. Apple CarPlay के साथ WhatsApp का नया इंटीग्रेशन यूजर्स को सीधे कार की स्क्रीन से चैट, कॉल और कॉन्टैक्ट्स एक्सेस करने की सुविधा देता है. पहले जहां यह काम सिर्फ वॉयस असिस्टेंट तक सीमित था अब एक अलग और बेहतर इंटरफेस के साथ पूरा अनुभव बदल गया है.
क्या है WhatsApp for CarPlay का नया वर्जन?
WhatsApp का यह नया वर्जन खासतौर पर कार में इस्तेमाल के लिए तैयार किया गया है. पहले यूजर्स केवल Siri जैसे वॉयस असिस्टेंट के जरिए मैसेज सुन या भेज सकते थे लेकिन कंट्रोल काफी सीमित था. अब यह ऐप सीधे कार की इंफोटेनमेंट स्क्रीन पर दिखाई देता है जहां से आप आसानी से चैट, कॉल और कॉन्टैक्ट्स तक पहुंच सकते हैं. यह बदलाव सिर्फ वॉयस बेस्ड इस्तेमाल से आगे बढ़कर एक विजुअल और आसान इंटरफेस देता है.
CarPlay में WhatsApp कैसे करता है काम?
जैसे ही आपका iPhone CarPlay से कनेक्ट होता है WhatsApp अपने आप कार की स्क्रीन पर दिखने लगता है. इसके बाद यूजर कई काम आसानी से कर सकते हैं. आप हाल की चैट्स और फेवरेट कॉन्टैक्ट्स देख सकते हैं WhatsApp कॉल कर सकते हैं या रिसीव कर सकते हैं और वॉयस के जरिए मैसेज भेज सकते हैं. इसके अलावा कॉल हिस्ट्री और कॉन्टैक्ट डिटेल्स भी एक्सेस किए जा सकते हैं. हालांकि, सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कार चलते समय पूरी चैट खोलने की अनुमति नहीं दी गई है ताकि ड्राइवर का ध्यान सड़क से न भटके.
नए अपडेट के खास फीचर्स
इस अपडेट का सबसे बड़ा बदलाव इसका नया और साफ-सुथरा इंटरफेस है. इसमें फेवरेट कॉन्टैक्ट्स का अलग सेक्शन दिया गया है जिससे जरूरी लोगों तक तुरंत पहुंचा जा सकता है. कॉल हिस्ट्री भी अब आसानी से देखी जा सकती है जिसमें इनकमिंग और आउटगोइंग दोनों कॉल्स की जानकारी मिलती है. कॉन्टैक्ट प्रोफाइल और क्विक कॉल ऑप्शन भी जोड़े गए हैं जिससे बिना ज्यादा मेहनत के कॉल करना संभव हो गया है. साथ ही, पूरे इंटरफेस को इस तरह डिजाइन किया गया है कि ड्राइविंग के दौरान ध्यान कम से कम भटके.
ड्राइवर और पैसेंजर्स के लिए फायदे
ड्राइवर के लिए यह फीचर काफी फायदेमंद है क्योंकि अब उन्हें फोन हाथ में लेने की जरूरत नहीं पड़ती. इससे ड्राइविंग के दौरान ध्यान सड़क पर बना रहता है और एक्सीडेंट का खतरा कम होता है. वहीं, पैसेंजर्स के लिए भी यह फीचर उपयोगी है. सफर के दौरान वे आसानी से कॉल कर सकते हैं या छोटे-छोटे जवाब भेज सकते हैं. फेवरेट कॉन्टैक्ट्स की सुविधा से जरूरी लोगों तक तुरंत पहुंचना भी आसान हो जाता है.
यह भी पढ़ें: Online Shopping के चक्कर में हो सकता है बड़ा नुकसान! फर्जी वेबसाइट बनाकर ऐसे लूट रहे ठग