Tech Tips: WhatsApp पर साइबर हमलों से बचाएगा टू-स्टेप वेरिफिकेशन, इस आसान तरीके से करें इनेबल


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

WhatsApp Two-Step Verification: हाल ही में खबर आई थी कि इटली में Fake WhatsApp App के जरिए लोगों के फोन में स्पाईवेयर इंस्टॉल किया जा रहा है. खुद व्हाट्सऐप ने भी इसे लेकर अलर्ट जारी किया था. इस घटना ने व्हाट्सऐप अकाउंट सिक्योरिटी को लेकर चिंता पैदा कर दी है. व्हाट्सऐप ने इस फर्जी ऐप के पीछे जिम्मेदार लोगों के खिलाफ एक्शन लेने की बात कही है. साथ ही एक जरूरी फीचर को भी हाईलाइट किया है. कंपनी का कहना है कि WhatsApp Two-Step Verification आपके अकाउंट को और सिक्योर बनाता है. आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि यह फीचर क्या है और इसे कैसे एक्टिवेट किया जा सकता है.

क्या है WhatsApp Two-Step Verification?

अगर आप व्हाट्सऐप पर Two-Step Verification एक्टिव कर लेते हैं तो जब भी आप नए डिवाइस पर अपना नंबर रजिस्टर करेंगे तो यह आपसे SMS OTP के साथ-साथ 6 डिजिट का पिन नंबर भी मांगेगी. इसका मतलब है कि अगर कोई आपके OTP को एक्सेस कर भी लेते हैं तो पिन नंबर के बिना आपके अकाउंट को एक्सेस नहीं कर पाएंगे. ऐसे में अगर कोई सिम स्वैप या डिवाइस चोरी के बाद आपके नंबर से व्हाट्सऐप पर रजिस्टर करना चाहेगा तो उसे कामयाबी नहीं मिलेगी. हालिया स्पाईवेयर वाली घटना जैसे मामलों में सिक्योरिटी की यह एक्स्ट्रा लेयर काफी फायदेमंद हो सकती है. 

कैसे एक्टिवेट करें WhatsApp Two-Step Verification?

  • व्हाट्सऐप पर टू-स्टेप वेरिफिकेशन ऑन करने के लिए सबसे पहले ऐप ओपन करे.
  • अब सेटिंग आइकन पर टैप कर अकाउंट में जाएं.
  • अकाउंट में टू-स्टेप वेरिफिकेशन का ऑप्शन दिखेगा. इसे टर्न ऑन कर लें.
  • इसके लिए आपसे 6 डिजिट का पिन नंबर मांगा जाएगा. पिन एंटर कर कंफर्म कर दें.
  • आप चाहें तो इसमें ईमेल एड्रेस भी एंटर कर सकते हैं. अगर आप ईमेल एंटर करते हैं तो इसे वेरिफाई किया जाएगा. 
  • आखिर में डन कर इसे सेव कर दें.

Two-Step Verification को बंद कैसे करें?

अगर आप टू-स्टेप-वेरिफिकेशन को बंद करना या पिन चेंज करना चाहते हैं तो इसका तरीका भी आसान है. इसके लिए आपको सेटिंग में जाकर अकाउंट में जाना होगा. यहां टू-स्टेप-वेरिफिकेशन पर टैप करते ही इसे टर्न ऑप और चेंज योर पिन का ऑप्शन दिख जाएगा. आप चाहें तो इसी ऑप्शन में अपना ईमेल एड्रेस भी अपडेट कर सकते हैं. ईमेल ऐड करने का फायदा यह होता है कि पिन नंबर भूलने की स्थिति में यह रिकवरी के काम आएगा. 

ये भी पढ़ें-

सैमसंग मार ले गई बाजी, आज तक ये गैजेट नहीं बना पाई है ऐप्पल



Source link